Sant Kabir Nagar News: भाजपा स्थापना दिवस के अवसर दर्जनों गांवों में पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे, हुआ जोरदार स्वागत

Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक जय चौबे ने भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक के भाजपा के राजनीतिक संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया।

Amit Pandey
Published on: 12 April 2025 7:34 PM IST
Sant Kabir Nagar News: भाजपा स्थापना दिवस के अवसर दर्जनों गांवों में पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे, हुआ जोरदार स्वागत
X

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर-भाजपा स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान के तहत पूर्व विधायक जय चौबे के नेतृत्व में सदर विधान सभा क्षेत्र के अईंचा काट गांव में कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं से लादकर और उन्हें भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र अध्यक्षों समेत प्रमुखों और अन्य मौजूदा तथा पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए सभी के अंदर जोश और जुनून भरने का कार्य किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आम जनता को राहत पहुँचाने की दिशा में अनवरत कार्य कर रही है। भाजपा एक मात्र पार्टी है जिसमे कार्यकर्ता का सम्मान सबसे ऊपर है। एक कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँचने का अवसर सुलभ है।

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों से जन जन को अवगत कराते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के ग्यारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा आठ वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भय ,भूख, भ्रष्टाचार से देश की जनता को छुटकारा दिलाते हुए विकास की नयी पटकथा लिखी है। आज प्रदेश की जनता अपराधियों के भय से दूर निडर होकर अपनी दिनचर्या में लगी है।

पूर्व विधायक जय चौबे ने भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक के भाजपा के राजनीतिक संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या के बल पर ही भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें निरन्तर देश और प्रदेश की समृद्धि को काम कर रही हैं।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story