Sant Kabir Nagar News: सपा नेत्री अंजू चौहान के नेतृत्व में महिला विंग ने फुका दिल्ली के मुख्यमंत्री का पुतला

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में वरिष्ठ सपा नेत्री अंजू चौहान के नेतृत्व में सपाइयों ने दिल्ली सीएम का पुतला दहन कर पुतले पर जूते चप्पल से पिटाई की।

Amit Pandey
Published on: 9 April 2025 5:58 PM IST
Sant Kabir Nagar News: सपा नेत्री अंजू चौहान के नेतृत्व में महिला विंग ने फुका दिल्ली के मुख्यमंत्री का पुतला
X

सपा नेत्री अंजू चौहान के नेतृत्व में महिला विंग ने फुका दिल्ली के मुख्यमंत्री का पुतला   (photo: social media )

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश की तीसरी सबसे बड़ी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दिए विवादित बयान से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में दिल्ली सीएम रेखा शर्मा को लेकर उबाल है। समाजवादी पार्टी की महिला विंग अब रेखा शर्मा के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत कर दी है, साथ ही रेखा शर्मा से माफ़ी मांगने की मांग कर रही है।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में वरिष्ठ सपा नेत्री अंजू चौहान के नेतृत्व में सपाइयों ने दिल्ली सीएम का पुतला दहन कर पुतले पर जूते चप्पल से पिटाई की। वरिष्ठ सपा नेत्री अंजू चौहान सपा की महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों ने मेंहदावल चौराहे पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का पुतला फूंक रेखा शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिला विंग पूरे प्रदेश में रेखा शर्मा का पुतला फूकेंगी

इस दौरान मीडिया से बातचीत में सपा नेत्री अंजू चौहान ने कहा कि संविधान की शपथ लेकर दिल्ली की सीएम बनी रेखा शर्मा इतनी ओछी बातें करेंगी इसका अंदाजा नहीं था। सीएम बनने से पहले भी वह दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला विंग पूरे प्रदेश में रेखा शर्मा का पुतला फूकेंगी। महिलाएं संस्कार, शिक्षा, शालीनता और ममता के लिए जानी जाती है लेकिन उन्होंने जो अमर्यादित टिप्पणी की है उससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के भीतर आक्रोश है।

अंजू चौहान ने कहा कि आज सत्ता के मंत्री, विधायक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला जलाते है जिसपर पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते है। लेकिन विपक्ष यदि किसी मुद्दे को लेकर विरोध करता है तो एफआईआर दर्ज कर दबिश दी जाने लगती है। आज पीएम के संसदीय क्षेत्र में बिटिया के साथ गैंगरेप हो रहा है, तो सोचिए पूरे प्रदेश की क्या स्थिति होगी? जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार महिला अपराध को लेकर संवेदनहीन है। आज जब विपक्ष मुद्दों को लेकर विरोध कर रहा है तो पुलिस रोक-टोक में लग जा रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story