TRENDING TAGS :
School Closed in October: यूपी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट
UP School Closed in October 2022: शैक्षणिक कैलेंडर के हिसाब से अक्टूबर महीने में कुल 11 छुट्टियां बच्चों को मिलने वाली हैं।
अक्टूबर महीने में 11 दिन बंद रहेंगे स्कूल (Pic : Social Medai)
UP School Closed in October 2022: आज 29 सितंबर है कल सितंबर माह खत्म हो जाएगा। स्कूली बच्चों के दिमाग में एक ही बात चलती रहती है कि छुट्टी कब मिलेगी। स्कूली बच्चों के दिमाग में अब एक सवाल चल रहा है कि अक्टूबर महीने में आखिर कितने दिन की छुट्टी मिलने वाली है। बच्चों की छुट्टी की समस्या को दूर करने के लिए आज हम इस खबर में बताएंगे कि आखिर अक्टूबर महीने में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों की जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर महीने में उन्हे लंबी छुट्टी मिलने वाली है, क्योंकि इस महीने में करवा चौथ, धन तेरस और दीवाली समेत कई बड़े त्यौहार पड़ रहे हैं। जिससे स्कूलों में बहुत सारी छुट्टियां होने वाली है। यूपी सरकार ने जो 2022 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया था, उसमें छुट्टियों की सारी जानकारी दी गई है। शैक्षणिक कैलेंडर के हिसाब से अक्टूबर महीने में कुल 11 छुट्टियां बच्चों को मिलने वाली हैं।
अक्टूबर महीने में 11 छुट्टियों की पूरी जानकारी
महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को मनायी जाती है, लेकिन इस बार 2 अक्टूबर के दिन रविवार पड़ रहा है, इसलिए छुट्टी रहेगी। 3 अक्टूबर को महाअष्टमी, 4 अक्टूबर को महानवमी और 5 अक्टूबर को दशहरा विजयादशमी और 9 अक्टूबर को मिलाद-उन-नबी और महर्षि वाल्मीकि की जयंती के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
23 अक्टूबर को रविवार और 24 अक्टूबर को दीपावली और नर्क चतुर्दशी की बच्चों की छुट्टियां मिलने वाली हैं। 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 27 अक्टूबर को भाई दूज की भी स्कूली बच्चों की छुट्टी मिलने वाली हैं। 30 अक्टूबर को छठ पूजा का पर्व भी पड़ रहा है, साथ ही 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेट की जयंती है, दो दिन की एक साथ बच्चों को छुट्टी मिलने वाली है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!