TRENDING TAGS :
Holi 2025: धूम धाम से मनाई गयी होली, शांति से हुई नमाज, हुडदंगई में लाठीचार्ज
Holi 2025: बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक होली में लोगों ने एक दूसरे के खूब रंग लगाया। हर साल, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस पर्व को लोग बड़े हर्षोल्लास से मनाया।
धूम धाम से मनाई गयी होली (Photo- Social Media)
Shahjahanpur News: होली, रंगों का त्योहार देशभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक होली में लोगों ने एक दूसरे के खूब रंग लगाया। हर साल, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस पर्व को लोग बड़े हर्षोल्लास से मनाया। इस साल भी होली का त्योहार पूरे भारत में विशेष धूमधाम और रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं शाहजहांपुर में हुडदंगई मचाने वाले पर लाठीचार्ज हुआ।
(Photo- Social Media)
यूपी के हर जिले में शांतिपूर्ण चल रहा होली और जुमे की नमाज का आयोजन शाहजहांपुर में कुछ हुड़दंगियों के कारण हंगामे में बदल गया। यहां तीन जगहों पर जुलूस के दौरान हुड़दंगियों ने बवाल किया। पुलिस ने टोका-टाकी की तो पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर हुड़दंगियों को खदेड़ा और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा भी। बवाल सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके में हुआ। इसके अलावा बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान घंटाघर पर हुड़दंगियों पर आरएएफ के दस्ते ने लाठीचार्ज किया।
(Photo- Social Media)
रंगों की बारिश
होली की सबसे खास बात होती है रंगों की बारिश। लोग एक-दूसरे पर रंग डाला और एकजुट होकर त्योहार का आनंद लिया। इस साल भी हर गली, मोहल्ले, और शहर में रंगों से सजी सड़कों पर लोग खुशी-खुशी खेलते दिखे। गुलाल, पानी के गुब्बारे और रंग-बिरंगे पाउडर से पूरा वातावरण रंगीन हो गया।
होली सिर्फ एक रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं का भी पालन करता है। विशेष रूप से उत्तर भारत में होली के अवसर पर 'होली मिलन' समारोह आयोजित किए जाते हैं। दोस्त और रिश्तेदार एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां खाते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ ही, होली के दिन 'होली की रात' में होलिका दहन की परंपरा भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जाती है, जो बुराई को नष्ट करने और अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
(Photo- Social Media)
होली एकता और विविधता का प्रतीक
धूमधाम से मनाई गई होली ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय समाज की एकता और विविधता का प्रतीक है। रंगों से भरे इस त्यौहार ने लोगों के दिलों में प्रेम और खुशी के रंग भर दिए, और समाज में एकता और भाईचारे को प्रोत्साहित किया। इस खुशी के मौके पर हर किसी ने अपने दिलों में सकारात्मकता और प्रेम को जगह दी और इस होली को यादगार बना दिया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!