TRENDING TAGS :
Shivani Durga: बिग बॉस टीवी शो में सनातन और ब्राह्मणों का किया जाता है अपमान: शिवानी दुर्गा
Bigg Boss 11: बोलीं-शो के दौरान मैंने ओम स्वामी की हरकतों को देखकर उन्हें बाहर निकालने की भी मांग की थी।
Bigg Boss 11 Shivani Durga
Aligarh News: बहुचर्चित टीवी शो बिग बॉस 11 सीजन में महिला अघोरी तांत्रिक शिवानी दुर्गा रविवार को अहिल्याबाई स्टेडियम में मातृशक्ति सम्मेलन में पहुंची। इस दौरान उन्होंने महिला शक्ति को जागृत किया। शिवानी दुर्गा उज्जैन सिंहस्थ मेले के दौरान चर्चा में आई थीं। हालांकि बिग बॉस के जरिए तंत्र-मंत्र से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने के लिए पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनका इरादा साधु-संतों से जुड़ी खराब इमेज को सुधारने का था। हालांकि उन्होंने बहुचर्चित टीवी शो बिग बॉस पर गंभीर आरोप लगाएं है। शिवानी दुर्गा ने कहा है कि बिग बॉस शो में हिंदुत्व और सनातन का अपमान किया जाता है। शो के दौरान उन्होंने ओम स्वामी की हरकतों को देखकर उन्हें बाहर निकालने की भी मांग की थी।
शिवानी दुर्गा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्यक्रम होने चाहिए। महिलाओं में ज्ञान का संचरण जरूरी है ताकि वह भ्रम से दूर रहें और उनमें शक्ति का संचरण होगा तो वह न गलत सुनेंगी और न ही गलत सहन करेंगी।
लड़कियों के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा आवश्यक है-शिवानी दुर्गा
उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा आवश्यक है। प्राचीन समय में महिलाओ को पुराण और वेद नहीं पढ़ने दिया गया, जिसकी वजह से महिलाएं कमजोर हो गईं, लेकिन जब वेद, पुराण की शिक्षा और शस्त्र उनके पास होगा तो किसी अधर्मी की मजाल नहीं कि वह महिलाओं पर नजर उठा सके। वहीं बिग बॉस के बारे में बताया कि मैं अपना एजेंडा लेकर गई थी। उन्होंने बताया कि स्वामी ओम ने साधुओं की छवि बिगाड़ दी थी। उसे ठीक करने के लिए बिग बॉस में गई थी। उन्होंने कहा कि तंत्र मंत्र के बारे में जो लोगों में भ्रम है उसको दूर करने के लिए बिग बॉस में गई थी, लेकिन बिग बॉस में कुछ अलग ही एजेंडा चलता है।
बिग बॉस एजेंडा बेस्ड कार्यक्रम है-शिवानी दुर्गा
शिवानी दुर्गा ने कहा बिग बॉस एजेंडा बेस्ड कार्यक्रम है, जिसमें हिंदुत्व, सनातन, साधुओं, पंडितों, ब्राह्मणों को टारगेट किया जाता है। उनका अपमान किया जाता है। इन्हें जानबूझकर ऐसे टारगेट दिए जाते हैं। जिसमें फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि मुझे भी साधु वेशभूषा की जगह मॉडर्न वस्त्र पहनने के लिए कहा गया था लेकिन मैंने मॉडर्न कपड़े पहनने से इंकार कर दिया और बिग बॉस शो से बाहर निकल आई। उन्होंने कहा कि मुझे पेनल्टी देने के लिए भी दबाव बनाया गया। 15 दिन के बाद ही मैंने शो छोड़ दिया था। वहीं उन्होंने कहा कि यह देश हिंदू राष्ट्र है। बस घोषणा करनी बाकी है। उन्होंने कहा कि भारत देश हिंदू राष्ट्र है और हमेशा रहेगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!

