TRENDING TAGS :
शिवपाल सिंह यादव ने प्रसपा की प्रदेश ईकाई घोषित की
कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव के अलावा तीन उपाध्यक्ष, 24 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 33 सचिव, 28 सदस्य एवं 14 विशेष आमंत्रित सदस्यों को स्थान दिया गया है।
लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपनी उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रसपा की नयी प्रदेश कार्यकारिणी में अमेठी और रायबरेली को तरजीह नहीं दी गयी है।
घोषित नई कार्यकारिणी में 103 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें पूर्वांचल की अपेक्षा पश्चिम को ज्यादा महत्व दिया गया है। कांग्रेस और भाजपा के लिए कुरुक्षेत्र कहे जाने वाले अमेठी और रायबरेली को इस सूची में तरजीह नहीं दी गयी है। कार्यकारिणी में प्रदेश प्रमुख महासचिव के अतिरिक्त 3 उपाध्यक्ष, 24 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 33 सचिव, 28 सदस्य एवं 14 विशेष आमंत्रित सदस्यों को स्थान दिया गया है।
ये भी पढ़ें—हो जाएं सावधान! फर्जी पुलिस ने मचाया कहर, नहीं हुए सतर्क तो पड़ सकते हैं लेने के देने
ज्ञातव्य है कि 17 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रमुख महासचिव के अतिरिक्त पूर्व में घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। घोषित नई कार्यकारिणी में 103 लोगों को स्थान प्राप्त हुआ है। कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव के अलावा तीन उपाध्यक्ष, 24 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 33 सचिव, 28 सदस्य एवं 14 विशेष आमंत्रित सदस्यों को स्थान दिया गया है।
ये भी पढ़ें—सोनिया-माया-ममता को भाये महिला अत्याचारी, सबको दिलाई कुर्सी
रघुराज सिंह शाक्य, उपाध्यक्ष फरहत हसन खाँ, ‘फरहत मियाँ’ उपाध्यक्ष, डा. रक्षपाल सिंह उपाध्यक्ष, राम दर्शन यादव, देवेन्द्र गुप्ता, जय सिंह, छत्रपाल सिंह यादव, विष्णुपाल सिंह ‘नन्हू राजा’, प्रेम प्रकाश वर्मा, देवेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह ‘आशू’, ठाकुर रणवीर सिंह, मरगूब त्यागी, श्रीप्रकाश राय ‘लल्लन राय’, डा. एम.पी. यादव, राजेश यादव, सुभाष लोधी, सै.मो. मकसूद अशरफ (अरशद मियाँ), नीरज सिंह ‘गुड्डू’, अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’, विनीत शुक्ला ‘बीनू’, मो. शाहिद, राकेश कुमार सिंह, प्रियंका राय, अलका सिंह, राजीव गुप्ता, डा. विकास यादव को महासचिव बनाया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!