TRENDING TAGS :
गरीबों के आँसू पोंछना ही समाजवाद-शिवपाल
संगोष्ठी का संचालन करते हुए बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने मोहन सिंह ने जनेश्वर मिश्र के साथ मिलकर लोहिया व लिमये के प्रयाण के बाद समाजवादी आंदोलन की वैचारिक शक्ति को घटने नहीं दिया।
लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि केन्द्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश पर विदेशी कर्ज बढ़ा है। इस समय देश का हर नागरिक 61 हजार रूपये और देश 540 अरब डालर के कर्ज में है। इस कर्ज बढ़ाऊ सरकार का विरोध करना हमारा राजनैतिक लोककर्तव्य है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के तत्वावधान में समाजवादी चिन्तक मोहन सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में ‘‘समाजवाद के प्रगतिशील पक्ष’’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन लोहिया सभागार में हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी एवं संचालन बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने किया।
ये भी पढ़ें— वाराणसी: चोरों ने मेयर के पति की दुकान से उड़ाए हजारों रूपये
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह ने मोहन सिंह को स्मृति-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबू मोहन सिंह जीवन पर्यन्त समाजवाद के प्रगतिशील व समावेशी पक्ष को सशक्त करते रहे। उन्होंने सत्ता व अपनी कुर्सी के लिए कभी सिद्धांतों एवं नैतिक मूल्यों से समझौता नही किया। पीएसपी लोहिया व मोहन सिंह के विचारों को वज्र बनाकर साम्प्रदायिकता, आतंकवाद व शोषण रूपी असुरों से लड़ेगी। मोहन सिंह से सैद्धान्तिक प्रतिबद्धता की प्रेरणा मिलती है।
शिवपाल ने कहा कि मोहन सिंह ने बताया था कि गरीबों के आँसू पोछना ही समाजवाद है। प्रसपा हर कमजोर के दुःख-दर्द को स्वर देने का काम करेगी। केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शिवपाल ने कहा कि केन्द्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश पर विदेशी कर्ज बढ़ा है। इस समय देश का हर नागरिक 61 हजार रूपये और देश 540 अरब डालर के कर्ज में है। इस कर्ज बढ़ाऊ सरकार का विरोध करना हमारा राजनैतिक लोककर्तव्य है।
ये भी पढ़ें— ISI की बात अगर मानी तो इमरान और पकिस्तान का सर्वनाश हो जायेगा: चेतन चौहान
पूर्व सांसद व प्रसपा प्रदेश प्रमुख महासचिव, वीरपाल यादव ने मोहन सिंह को आदर्श समाजवादी नेता बताया। संगोष्ठी का संचालन करते हुए बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने मोहन सिंह ने जनेश्वर मिश्र के साथ मिलकर लोहिया व लिमये के प्रयाण के बाद समाजवादी आंदोलन की वैचारिक शक्ति को घटने नहीं दिया। बौद्धिक सभा पूरी प्रतिबद्धता के साथ मोहन सिंह के अभियानों को आगे बढ़ायेगी। संगोष्ठी में प्रसपा प्रदेश महासचिव चैधरी रिछपाल, महानगर अध्यक्ष, अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’, इलाहाबाद के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश यादव समेत कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


