TRENDING TAGS :
जानिए अचानक क्यों लखनऊ आ रहे हैं MP के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चैहान
भारतीय जनता पार्टी अभी से 2002 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जुट गयी है। इसके लिए वह व्यापक चुनाव तैयारियां करना चाह रही है। हाल ही में राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख बनाए गए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान 22 जून को लखनऊ में रहेगें।
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी अभी से 2002 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जुट गयी है। इसके लिए वह व्यापक चुनाव तैयारियां करना चाह रही है। हाल ही में राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख बनाए गए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान 22 जून को लखनऊ में रहेगें।
यह भी पढ़ें…मुलायम सिंह फिर पीजीआई में हुए भर्ती, डॉक्टरों ने किए अल्ट्रासाउंड व लिवर संबंधी टेस्ट
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को लेकर कल पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे से बैठक आयोजित की गयी है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख जेपीएस राठौर ने बताया कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चैहान, पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश विशेष रूप से उपस्थित रहकर पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे सदस्यता अभियान के संदर्भ में मार्गदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें…ट्रिपल तलाक बिल पर आजम खान बोले- मुसलमान केवल कुरान को मानेगा
उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय व जिला सदस्यता प्रमुख सम्मलित होंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जंयती 6 जुलाई से पूरे देश में पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारम्भ कर रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!