Shravasti News: श्रावस्ती में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत पहले छेड़ता नहीं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता नहीं

Shravasti News: शौर्य तिरंगा यात्रा राजशाही भिनगा काली माता मन्दिर से चल कर अस्पताल चौराहा, नई बाजार, अशोक तिराहा, तहसील तिराहा होते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे पर समाप्त हो गई।

Radheshyam Mishra
Published on: 17 May 2025 10:21 PM IST
Shravasti News
X

Shravasti News (Social Media) 

Shravasti News: जिला भाजपाईयों,सामाजिक संगठनों व स्थानीय लोगों ने जिला मुख्यालय भिनगा में शनिवार को शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। शौर्य तिरंगा यात्रा में विभिन्न समाज, स्वयमसेवी संस्थाओं सहित भाजपा के प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, ब्लॉक प्रमुख आदि ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा भिनगा क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा। यात्रा निकलने से पूर्व लोग जिला मुख्यालय के भिनगा स्थित काली माता मन्दिर पर एकत्रित हुए और शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय के नारों के साथ निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा राजशाही भिनगा काली माता मन्दिर से चल कर अस्पताल चौराहा, नई बाजार, अशोक तिराहा, तहसील तिराहा होते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे पर समाप्त हो गई।

इस दौरान भाजपा की उत्तर प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि देश ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का चेहरा देखा और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उनको मुंहतोड़ जवाब दिया। देश के हर नागरिक को भारतीय सैनिकों के शौर्य और साहस भरी इस कार्रवाई पर गर्व है। अब पूरी दुनिया जान गई है कि अब भारत पहले वाला भारत नहीं है। भारत पहले तो छेड़ता नहीं और अगर किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता भी नहीं है। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी ने कहा कि देश के सैनिकों ने अपने शौर्य और साहस से यह बता दिया कि भारत की ओर जो आंख उठाएगा उसकी आंखें नोच ली जाएंगी।उसे बक्शा नहीं जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से आतंकवाद को पालने पोसने वालों के विरुद्ध भारतीय सेना ने कड़ी कार्रवाई की प्रशंसा की है। विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि आज देश का हर नागरिक ऑपरेशन सिंदूर के नायकों का अभिनंदन करने को उत्सुक हैं जिन्होंने आतंवादियों को धूल में मिलाने का कार्य किया है। शौर्य तिरंगा यात्रा में दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, पुरुषोत्तम कौशल, पूजा पाण्डेय, अमित सिंह, सरिता सिंह, माधुरी सिंह त्रिपाठी, अरुण पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, अनिल मिश्रा, दिनेश शुक्ला, अरूण मिश्र,अशोक कुमार, दिलीप तिवारी,के के त्रिपाठी,अशोक कुमार शर्मा ,अशोक सिंह,पंकज गुप्ता ,भानु तिवारी,वीरेश मिश्रा सहित तमाम साधु संत, पूर्व शिक्षक प्रधानाचार्य, चिकित्सक, वकील,व्यापारी सहित आम जनमानस शामिल रहे।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!