TRENDING TAGS :
Shravasti News: तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर पुलिस और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां
Shravasti News: मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी। वहीं पुलिस का आरोप है कि किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के जवानों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण (Photo- Social Media)
(Photo- Social Media)
Shravasti News: श्रावस्ती जिले में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन भिनगा मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्टृगान से और राष्टृध्वज फहराने से हुई। रविवार को जिले के सभी सरकारी संस्थानों और तहसील तथा अधिवक्ता संघ और निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस दौरान राष्ट् गान भी हुआ और वक्ताओं द्वारा 76गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला।
वहीं देश के 76 वें गणतंत्र दिवस पर श्रावस्ती के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और अपर जिलाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो गया।
भव्य परेड का नेतृत्व
इस दौरान भव्य परेड का नेतृत्व का दायित्व प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी नगर व लाइन्स संतोष कुमार, द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार और तृतीय कमांडर उपनिरीक्षक विनोद कुमार राणा ने निभाया। परेड को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु आठ टोलियां बनाई गई थीं। टोली नंबर 1 के कमांडर उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, टोली नंबर 2 के कमांडर उपनिरीक्षक सूरज कुमार, टोली नंबर 3 के कमांडर उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय, टोली नंबर 4 के कमांडर उपनिरीक्षक अनीष गौड़, टोली नंबर 5 (महिला टोली) की कमांडर महिला उपनिरीक्षक नमिता सिंह, टोली नंबर 6 (एसएसबी) के कमांडर उपनिरीक्षक सिरतो सन्थोई कोम थे। वहीं, टोली नंबर 7 में जगतजीत इंटर कॉलेज के एनसीसी छात्रों का दल शामिल था, जिसका नेतृत्व छात्र कमांडर विकास यादव ने किया, और टोली नंबर 8 में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का दल था, जिसके छात्र कमांडर सचिन राणा थे। इसके अतिरिक्त, वाहन दस्ते की कमान उपनिरीक्षक राजकुमार गुप्ता को सौंपी गई थी।
परेड में पुलिस विभाग के आपातकालीन व त्वरित सेवा प्रदान करने वाले विभिन्न दस्ते जैसे यूपी 112, मोटर साइकिल दस्ता, यातायात विभाग, अग्निशमन विभाग, वज्र वाहन, शक्ति मोबाइल और रेडियो शाखा ने भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही राजस्व विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, थारू संस्कृति, नगर विकास विभाग, और पंचायती राज विभाग की झांकियों ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।
अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर डीजी उत्तर प्रदेश पुलिस महोदय द्वारा निरीक्षक मनोज राय को सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा चिन्ह और रजत पदक प्रदान किया गया। साथ ही, डीजी फायर द्वारा सीएफओ प्रतीक श्रीवास्तव, जब एसओ संजय जयसवाल और फायरमैन सच्चिदानंद को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र को मुख्य अतिथि व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 में अपने उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए एसओजी प्रभारी नितिन यादव, थानाध्यक्ष हरदत्तनगर गिरंट शैलकांत उपाध्याय,यातायात प्रभारी मो0 शमीम सहित 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा सम्मानित किया गया।
परेड के दौरान सभी टोलियों ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन की जिम्मेदारी महिला आरक्षी मोहिनी विश्वकर्मा और हेड कांस्टेबल चंदू प्रसाद ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और अपर जिलाधिकारी को मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
इसी क्रम में पुलिस परिवार के सदस्यों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों और राजकीय आश्रम पद्धति भैया पुरवा के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
यह आयोजन न केवल श्रावस्ती के नागरिकों के लिए गौरव का विषय था, बल्कि राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रेरणादायक अवसर भी रहा। इस दौरान जनपद न्यायाधीश राम मिलन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, विधायक इंद्राणी वर्मा तथा अन्य सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे।इससे पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई। देश के 76 साल के गणतंत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। परेड के बाद विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जब पुलिस को किसानों पर बरसानी पड़ी लाठियां
इस दौरान वही रविवार को जहां देश में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है और जगह-जगह तिरंगा भी फहराया गया। इसी दौरान इसी सिलसिले में किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिले के रत्नापुर स्थित अपने कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकली। ये बहराइच भिनगा फोर लाइन से होती हुई कलेक्ट्रेट जा रही थी। तभी सोनवा थाने के पास पुलिस ने सड़क को बैरिकेड कर यात्रा को रोक दिया। इससे किसानों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस को किसानों पर लाठियां भी बरसानी पड़ी।
बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी। वहीं पुलिस का आरोप है कि किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के जवानों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की।
तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर हुआ बवाल
दूसरी तरफ किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा का कहना है कि पुलिस तिरंगा यात्रा नहीं निकालने दे रही थी। हम रत्नापुर से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने इस यात्रा को रोका। जब यात्रा आगे बढ़ाने की हमने कोशिश की तो पुलिस ने बर्बरता के साथ किसानों पर लाठियां बरसाईं। मौके पर पांच थानों की पुलिस के साथ कई अधिकारी भी पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस विरोध के चलते किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपने कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं में तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर काफी आक्रोश देखा गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


