Shravasti News: जन जन की भागीदारी होगी विकसित भारत के यात्रा में- नीरज सिंह

Shravasti News: इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह का जिले में आगमन पर श्रावस्ती बॉर्डर पर विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी व पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया

Radheshyam Mishra
Published on: 16 Sep 2024 1:54 PM GMT
Shravasti News: जन जन की भागीदारी होगी विकसित भारत के यात्रा में- नीरज सिंह
X

Shravasti News: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रावस्ती पहुंचे। दौरे पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 के दृष्टिगत जिले के पदाधिकारियों के साथ चर्चा किया। इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह का जिले में आगमन पर श्रावस्ती बॉर्डर पर विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी व पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद नीरज सिंह ने विधायक आवास पर पार्टी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की।

सदस्यता अभियान के अंतर्गत उनके द्वारा इकौना देहात, कैलाशपुर, बेचूबाबा तथा इकौना नगर में सदस्यता शिविर लगाकर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर नए सदस्य बनाये और इकौना बाजार में लोगों से जनसंपर्क भी किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सशक्त भी हुआ है और समृद्ध भी। देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए इस सदस्यता अभियान में जन जन की भागीदारी आवश्यक है। पूरे देश मे भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास को देखकर यह स्पष्ट है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी।

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार नीरज सिंह के द्वारा इकौना क्षेत्र के ही सीताद्वार मन्दिर बूथ पर सदस्यता शिविर लगाकर ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों, योजनाओं को बताया गया तथा भाजपा की रीति नीति को के बारे में बताकर भारी संख्या में नए सदस्य बनाये। दो दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह, रमन सिंह, आशुतोष पाण्डेय, पूजा पाण्डेय, ज्ञान वर्मा, विन्नु पाण्डेय, सतीश जायसवाल, संजू तिवारी, मनोज तिवारी, संतोष पाठक, दूधनाथ शुक्ल, गिरीश तिवारी, यज्ञराम मिश्र, सर्वेश मिश्र,पी एन सिंह,ओम प्रकाश शुक्ला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story