Shravasti News: होली पर खूब उड़े अबीर-गुलाल, ढोल-मजीरे के धुन पर जमकर झूमे लोग, डीएम, एसपी पूरे दिन रहे भ्रमणशील

Shravasti News: लोग सुबह से ही लोग एक दूसरे पर रंग डालते नजर आए, वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Radheshyam Mishra
Published on: 14 March 2025 9:48 PM IST
Tight security arrangements in the city on Holi
X

होली पर शहर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था (Photo- Social Media)

Shravasti News: हिमालय की तलहटी सहित पूरे सारे तराई क्षेत्र में होली की धूम है। चंहुओर रंगों की बरसात हुई। लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते नजर आए। अयोध्या के राजा भगवान श्रीराम के जेष्ठ पुत्र लव की राजधानी श्रावस्ती क्षेत्र में शाम चार बजते ही फगुआ गीतों की मंडलियों ने जगह-जगह फगुआ का गायन किया।

शुक्रवार को होली पर जनपद में गांव से लेकर शहर तक जमकर अबीर और गुलाल खूब उड़े। लोग ढोल और मजीरे के धुन पर जमकर झूमे। रंग-बिरंगे गुलाल गलियों और मोहल्‍ले में झूमकर उड़ाए गए। बच्‍चे पिचकारी लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते दिखे। सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। घरों में पकवान बन रहे हैं। फगुआ गाया गया है। लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी।

शहर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

लोग सुबह से ही लोग एक दूसरे पर रंग डालते नजर आए, वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी घनश्याम चौरासिया सुबह ही फील्ड में निकल गए थे और जिले के विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि छूट हादसे को छोड़कर जनपद में होली शांति के साथ खेली गई।

होली के मौके पर श्रावस्ती विधायक रामफेरन पाण्डेय ने जनपद वासियों को होली पर्व की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा की 'रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं। होली का पर्व एकता का संदेश देता है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।'

जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कहा कि होली पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह रमजान का महीना भी है। हम सभी त्योहार एक साथ मना रहे हैं। यहां सब कुछ शांतिपूर्ण और प्रेम के साथ मनाया जा रहा है।

वही जगह जगह जब ठहरी लपधप होरी की और चलने लगे पिचकारी भी, कुछ सुर्खी रंग गुलालों की कुछ केसर की जरकारी भी"। चहुंओर पिचकारियों से रंग उड़ते अबीर-गुलाल, रंग-पुते चेहरे शुक्रवार को गांव से ले शहर तक, सड़कों से ले गलियों तक होली अपने पूरे अर्थों में चरितार्थ होती दिखी। ऐसा लगा मानो हर घर आंगन-आंगन होली आयी और छायी है। सड़कों पर होली गीतों पर नाचते युवकों की टोलियां थीं तो आंगनों, छतों पर महिलाओं, बच्चों की हमजोली।

शाम को लोगों ने एक-दूसरे को घर पहुंच होली की बधाइयां दी। अबीर-गुलाल लगाया। इसके पूर्व वृहस्पतिवार रात्रि जनपद सहित शहर के टोलों मुहल्लों में होलिका दहन किया गया। घरों से विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्री पहुंचने के बाद परंपरानुसार पूजा पाठ कर होलिका दहन किया गया। गिलौना, इकौना, सिरसिया, नासिर गंज, भिनगा, भंगहा,कटरा, लक्ष्मण नगर सहित खूब होलरी भांजी गई।

जिले के अधिकारीयों ने नजर बनाये रखी

दुसरी तरफ आज शुक्रवार को होली पर्व के साथ रमजान महीना होने के चलते जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरासिया द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। डीएम एसपी ने थाना कोतवाली भिनगा अंतर्गत ईदगाह तिराहे पर व जनपद के सभी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिले के सभी संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहे है तथा ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं फ्लैगमार्च करते देखे गए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!