TRENDING TAGS :
सिरसागंज सपा विधायक हरीओम यादवः खेती किसानी से आए राजनीति में
हर जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता जनता की सेवा करना होनी चाहिए। इसके लिए विधायक निधि की जरूरत होती है। विधायक निधि से क्षेत्र की जनता के विकास कार्य होते हैं। विपक्ष की सरकार है फिर भी जनहित के कार्य कराते हैं। हमारे क्षेत्र की मुख्य समस्या आवारा जानवरों की है जो किसानों की फसल ओर किसानों को काफी नुकसान पहुचा रहे हैं।
बृजेश सिंह राठौर
फ़िरोज़ाबाद सिरसागंज विधान सभा सीट से विधायक हरीओम यादव की गिनती दबंग व प्रभावशाली नेताओं होती है। हरीओम यादव समाजबादी पार्टी के टिकट पर दो बार सिरसागंज व एक बार शिकोहाबाद से विधायक रह चुके हैं। इन्हें घोसी यादवों का मजबूत नेता माना जाता है।
खेती किसानी से राजनीति में प्रवेश
हरीओम यादव किसान से नेता बने हैं। इनके पिता विद्याराम यादव की राजनीति में अच्छी पकड़ रही है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी हैं और मैनपुरी सांसद तेजप्रताप के नाना हैं। राजनीति विरासत में मिली है।
विधायक बताते हैं कि राजनीति में आने से पहले खेती किसानी ही मुख्य कारोबार था। राजनीति में न आते तो खेती किसानी करते। महंगे होते चुनाव पर वह कहते हैं कि महंगाई के इस युग मे हर चीज महँगी हो रही है। जनता महंगाई से परेशान है तो नेता भी महंगाई से परेशान हैं। सरकार को महगाई पर रोक लगानी चाहिए।
वह सुझाव देते हैं कि चुनाव में निष्पक्षता लाने के लिए इसे जातिवाद, सम्प्रदायवाद से अलग रखा जाना चाहिए। चुनाव में खर्चे कम होने चाहिए। क्योंकि चुनाव का बोझ जनता के सिर पर ही तो आता है।
जनता बहुत अच्छी है
विधायक कहते हैं जनता की जन उपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश में सुबह से शाम जन सेवा में लगे रहते हैं। रात में भी कुछ लोग जगा देते हैं। फिर भी मै एक बात कहूंगा हमारे क्षेत्र की जनता बहुत अच्छी है। हमे पूर्ण सहयोग करती है।
खुशी का पल पूछने पर वह कहते हैं कि हमारा जीवन तो जनता को समर्पित है। इसलिए जीवन मे हर वह पल जो जनता की खुशहाली लाये हमारे लिए सबसे खुशी का पल होता है। कामना यही रहती है कि जनता के प्रति कोई बड़ी घटना, दुर्घटना न हो, फिर भी यदि कहीं ऐसा हो जाए तो वह सबसे बड़े दुख का क्षण होता है।
वह कहते हैं कि राजनीति के बाद उनका समय परिवार के साथ और पूजा पाठ में बीतता है। वह कहते हैं कि राजनीति स्वच्छ और निष्पक्ष होनी चाहिए, झूठे वायदे नहीं होने चाहिए। राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र होना चाहिए अपने बात रखने की आजादी होनी चाहिए जिस तरह समाजवादी पार्टी में है।
विधायक के रूप में हमने बहुत काम कराए हैं। इस बारे में जनता से ही पूछ लें। मेरा तो मिशन है जनता की सेवा करना। सड़क, बिजली, पानी सबको मुहैय्या कराना।
इसे भी पढे़ं शिकोहाबाद के भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्माः शल्य चिकित्सक से आए राजनीति में
हर जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता जनता की सेवा करना होनी चाहिए। इसके लिए विधायक निधि की जरूरत होती है। विधायक निधि से क्षेत्र की जनता के विकास कार्य होते हैं। विपक्ष की सरकार है फिर भी जनहित के कार्य कराते हैं। हमारे क्षेत्र की मुख्य समस्या आवारा जानवरों की है जो किसानों की फसल ओर किसानों को काफी नुकसान पहुचा रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!