Sitapur News: तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, एक महिला की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Sitapur News: बताया जा रहा है कि एक घर में महिला की खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट जाने से महिला की कच्ची छत के नीचे दबकर हुई मौत।

Sami Ahmed
Report Sami Ahmed
Published on: 6 Nov 2024 10:39 PM IST
Sitapur News ( Pic- News Track)
X

Sitapur News ( Pic- News Track)

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में अटरिया थाना इलाके के ग्राम पंचायत नीलगांव में शाम को जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि एक घर में महिला की खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट जाने से महिला की कच्ची छत के नीचे दबकर हुई मौत।आपको बताते चलें थाना अटरिया क्षेत्र के नीलगांव निवासी कफील पुत्र रफीक की पत्नी रुबिया उम्र 35 वर्ष की कच्चे मकान के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट जाने से कच्ची छत ऊपर गिर जाने से नीचे दबकर मौत हो गई। गैस सिलेंडर की सूचना ग्राम प्रधान कमलेंद्र यादव को हुई तो वह मौके पर जाकर स्थानीय थाना अटरिया पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।


जिससे थाना अटरिया प्रभारी रोहित दुबे अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की महिला अपने घर के अंदर गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर से धमाका हुआ और कच्चे मकान की छत महिला के ऊपर गिर गई जिससे मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई।बताया जा रहा है की मृतक महिला के तीन मासूम बच्चे भी हैं जो घर के पड़ोस में एक मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे जिससे इस धमाके से बच्चे बाल बाल बच गए।


मौके पर क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी।घटना स्थल का निरीक्षण कर महिला के शव को जेसीबी के माध्यम से मलबे से बाहर निकलवाया गया।इस संबंध में थाना प्रभारी रोहित दुबे से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि रुबिया पत्नी कफील उम्र 35 वर्ष गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी तभी गैस सिलेंडर फट गया। जिससे रुबिया की छत के नीचे दबकर मौत हो गई।मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!