Sitapur News: सीतापुर में शौर्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सेना के शौर्य को दी गई सलामी

Sitapur News: यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को समर्पित थी। लोग सड़कों पर उतरकर सेना के अदम्य साहस को सलाम करते नजर आए।

Sami Ahmed
Published on: 16 May 2025 7:30 PM IST
Shaurya Tiranga Yatra
X

Shaurya Tiranga Yatra   (photo: social media )

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में शनिवार को 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। सरोजिनी वाटिका से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश सरकार में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया। यात्रा में नगर विकास राज्य मंत्री, कारागार राज्य मंत्री, मिश्रिख सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।

यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को समर्पित थी। लोग सड़कों पर उतरकर सेना के अदम्य साहस को सलाम करते नजर आए। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इस दौरान कहा कि जो लोग सेना पर विवादित टिप्पणियाँ करते हैं, उन्हें ईश्वर सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने जिस प्रकार संयम और साहस से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, वह अभूतपूर्व है।

पाकिस्तानी न्यूक्लियर पावर को भी निरुत्तर कर दिया

मंत्री ने यूक्रेन-रूस युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों देश वर्षों से लड़ रहे हैं, जबकि भारत ने महज चार दिनों में कार्रवाई कर पाकिस्तानी न्यूक्लियर पावर को भी निरुत्तर कर दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को अपनी सेना पर गर्व है और वह उनके साहस को नमन करते हैं। ट्रंप के बयान पर उन्होंने कहा कि यह कूटनीतिक विषय है, इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story