TRENDING TAGS :
BHU में हुआ स्मार्ट-सिटी लोगो का लोकार्पण, मेयर ने मांगा सहयोग
वाराणसीः बीएचयू के महामना कला वीथिका में जापान के धरोहरों की प्रदर्शनी और स्मार्ट-सिटी लोगो का अनावरण किया गया। यूनेस्को द्वारा जापान के विश्व धरोहरों में शामिल स्थलों को मियोशी काजियोशी के छायाचित्रों की प्रदर्शनी ”अहिवासी कला वीथिका“ में आयोजित की गई। इसका उद्घाटन काशी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो॰ गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने किया। इसमें विशेष रूप से ”क्योटो कार्नर“ के माध्यम से जापान की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक चित्रों के अलावा अन्य प्रमुख स्थलों को दर्शाया गया है।
बाएं से दायें- बीएचयू के वीसी जीसी त्रिपाठी, वाराणसी के मेयर रामगोपाल मोहिले और लोगो डिजाइन करने वाले मनीष खत्री
यह प्रदर्शनी 18 मार्च तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य क्योटो की संस्कृति से काशीवासियों को रूबरू कराना। इसके साथ ये प्रदर्शनी वर्तमान काशी की समस्याओं का नीतिसंगत समाधान क्या होगा? समझने में सहायक होगा। कुलपति ने महामना दीर्घा में चल रही एम॰एफ॰ए॰ प्रथम वर्ष के छात्रों की कला प्रदर्शनी दृश्यांकन-3 का अवलोकन करते हुए स्टूडेंट्स के चित्रों का सही स्थान एवं उनका सही मूल्यांकन के अवसर को तलाशने का निर्देश दिया।साथ ही आपने कम संसाधन के बावजूद संकाय की उपलब्धियों पर प्रशंनता व्यक्त की तथा संकाय के उत्थान के लिए हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन भी दिया। जिससे संकाय इस शताब्दी की अपेक्षाओं के अनुरूप अग्रसर हो और महामना की आकांक्षाओं के अनुरूप प्रतीचि-प्राची के समन्वय से पुष्पित-पल्लवित हो सके।

AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!