TRENDING TAGS :
बहराइच में शरारती तत्वों ने दुर्गा प्रतिमा पर फेंका पानी, तनाव के बाद पुलिस बल तैनात
रिसिया कस्बे में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां आजादनगर से होकर जा रही मां दुर्गा प्रतिमा पर गुरुवार (21 सितंबर) को शरारती तत्वों ने पानी फेंक दिया। साथ ही पत्थर मारने की भी सूचना है। इससे नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
बहराइच: रिसिया कस्बे में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां आजादनगर से होकर जा रही मां दुर्गा प्रतिमा पर गुरुवार (21 सितंबर) को शरारती तत्वों ने पानी फेंक दिया। साथ ही पत्थर मारने की भी सूचना है। इससे नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
एक मदरसे में तोड़फोड़ का भी मामला सामने आया है। मदरसा प्रिंसिपल ने थाने में नामजद तहरीर दी है। वही मझौवा गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इलाके में पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्या था मामला?
मिली सूचना के अनुसार, रिसिया थाना अंतर्गत कस्बे के आजाद नगर से होकर मझौवा मुजेहना गांव की दुर्गा प्रतिमा ट्रैक्टर ट्राली से ले जाई जा रही थी। प्रतिमा के साथ गांव के कुछ भक्त भी थे। यह प्रतिमा आजाद नगर में ही स्थित गौसिया इसरारुल उलूम मदरसे के पास पहुंची थी कि उसी समय किसी अज्ञात ने छत से पानी फेंक दिया जो प्रतिमा पर पड़ गया। इससे लोग भड़क उठे। नाराज लोगों ने प्रतिमा को वहीं पर रोक दिया। यह बात क्षेत्र में आग की तरह फैली तो हिंदूवादी संगठन के लोग भी आ गए। मौके पर नारेबाजी शुरू हो गई। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सिटी कमलेश दीक्षित दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।
एएसपी ने दिया आश्वासन
दरगाह, रिसिया समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर मुस्तैद की गई। वज्र वाहन और अग्निशमन यंत्र भी लाए गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। एएसपी ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। इसके बाद प्रतिमा मझौवा मुजेहना गांव लाई गई। मझोव्वा मुजेहना के रामेश्वर कुमार साहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ धारा 143, 336, 295 ए और 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ अल्पसंख्यक शरारती तत्वों को हिरासत में लिया है।
वहीं मदरसा के प्रिंसिपल शाकिर अली ने भी एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। शाकिर अली में मदरसे में तोड़फोड़ और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!