TRENDING TAGS :
Sonbhadra News: अवैध परिवहन-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, प्रशासन और पुलिस की टीमें गठित, विशेष अभियान शुरू
Sonbhadra: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग की शिकायत बनी रहने को देखते हुए डीएम चद्र विजय सिंह की तरफ से इस पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
ओवरलोडिंग ट्रक।
Sonbhadra: लगातार हिदायत के बावजूद अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग की शिकायत बनी रहने को देखते हुए डीएम चद्र विजय सिंह की तरफ से इस पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। बृहस्पतिवार देर शाम से इसको लेकर विशेष अभियान भी शुरू कर दिया गया।
अवैध परिवहन व बिना माइन टैग वाले वाहनों की जांच के लिए टीमों का गठन: D<
डीएम ने बताया कि जनपद में अवैध परिवहन/ओवर लोड/बिना माइन टैग वाले वाहनों की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। ऐसे वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके लिए निर्धारित रोस्टर के अनुसार अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगा दी गई है।
आठ-आठ घंटे की तय की गई शिफ्ट, एसडीएम स्तर के अधिकारी करेंगे अगुवाई
- पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगी। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा नामित अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, योगेश शुक्ला सर्वेक्षक, यातायात निरीक्षक, पुलिस विभाग, वाणिज्य कर विभाग द्वारा नामित अधिकारी, मार्ग साफ्ट द्वारा नामित कर्मचारी ड्यूटी देंगे।
- दूसरी शिफ्ट शाम चार बजे से रात्रि 12 बजे तक होगी। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा नामित अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, मनोज कुमार खान निरीक्षक,यातायात पुलिस विभाग, वाणिज्य कर विभाग के द्वारा नामित अधिकारी, मार्ग साफ्ट द्वारा नामित कर्मचारी ड्यूटी में शामिल रहेंगे।
- तीसरी रात्रि 12 बजे से सुबह 08.00 बजे तक रहेगी। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा नामित अधिकारी,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, ईश्वर चन्द्र खान निरीक्षक, यातायात निरीक्षक पुलिस विभाग,वाणिज्य कर विभाग द्वारा नामित अधिकारी, मार्ग साफ्ट द्वारा नामित कर्मचारी ड्यूटी देंगे।
बिना माइन टैग लगे वाहनों द्वारा उप खनिजों का परिवहन न होने पाए, इसके लिए जिन वाहनों पर माइन टैग नहीं होगा, उस वाहन के चालक से निर्धारित शुल्क जमा कराकर तत्काल माइन टैग उपलब्ध करा ले और आगे के शीशे पर चस्पा कर दिया जाएगा। गलत/फेक नम्बर प्लेट लगा होना मिलने, बिना वैध अभिवहन प्रपत्र खनिज का परिवहन मिलने, ओवरलोड होने पर तत्काल कार्रवाई भी की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!