TRENDING TAGS :
Sonbhadra: पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ' की जगाई गई अलख, शपथ दिलाने के साथ रैली निकाल किया गया जागरूक
Sonbhadra: नगर के लोगों को 'पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ' की शपथ दिलाई गई। अभियान के समापन पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने की।
पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान पर दिलाई शपथ।
Sonbhadra: मुख्य सचिव के निर्देश के क्रम में नगरपालिका क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता महाभियान के पांचवें एवं आखिरी दिन रविवार को नगर के लोगों को 'पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ' की शपथ दिलाई गई। अभियान के समापन पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने की। नागरिकों को उक्त अभियान मेें सहयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान प्लास्टिक से मुक्ति के लिए चलाई जा रही मुहिम में सहयोग देने वाले संभ्रांत जन और नगर पालिका के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
नगरपालिका क्षेत्र में निकाली जन जागरूकता रैली
महाशपथ कार्यक्रम के बाद अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव की अगुवाई में नगरपालिका क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इसके जरिए लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए, प्लास्टिक, खासकर सिंगल यूज प्लास्टिक का बिल्कुल प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। रैली के दौरान बीच-बीच में लोगों के साथ नुक्कड़ कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही, प्रतिबंधित पॉलीथिन के एकत्रीकरण का भी काम किया गया। साथ ही नगर के लोगों से, नगरपालिका क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई।
ये मौजूद
इस अवसर पर राजेश गुप्ता जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल, विमल कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि मंडल, किशोरी सिंह अध्यक्ष लायंस क्लब, रमेश जायसवाल, बलराम सोनी नगर अध्यक्ष, सभासद अनीता देवी, उर्मिला देवी, विनोद सोनी, अभिषेक कुमार गुप्ता, मनीष कुमार अवर अभियंता, नीरज कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय, खुशबू मिश्रा, संत कुमार सोनी लिपिक, विमलेश लाल जलकल पर्यवेक्षक, सुजीत कुमार, आकाश रावत सफाई नायक, नजीर अहमद, रामविलास गुप्ता, कमलेश सिंह प्रमोद कुमार, रंजीत कुमार, नीरज कश्यप, राजीव गुप्ता, विजय कुमार आदि की मौजूदगी बनी रही।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!