TRENDING TAGS :
Sonbhadra News: गुप्तकाशी में देव दीपावली पर बिखरी अद्भुत छटा, सोन संगम पर महाआरती, रेणुका-सोन नदी तट पर दिखी आकर्षक सजावट
Sonbhadra News: सोन-रेणु की महाआरती का आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों के घरों में भी दीपों की जगमगाहट देव दीपावली पर्व के उमंग का एहसास कराती रही।
गुप्तकाशी में देव दीपावली पर बिखरी अद्भुत छटा, सोन संगम पर महाआरती, रेणुका-सोन नदी तट पर दिखी आकर्षक सजावट: Photo- Social Media
Sonbhadra News: गुप्तकाशी (सोनभद्र) में सोमवार को देव दीपावली पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही जहां नदी, सरोवर, तालाब तट रंग-बिरंगी रोशनी से गुलजार छटा। वहीं, लाखों दियों की जमगाहट एक अलग ही छटा का एहसास कराती रही। जिला मुख्यालय स्थित रामसरोवर के साथ ही, सोन-रेणुका नदी तट, छत्रपति शिवाजी से जुडे़ मराठा, सोन-रेणु-बिजुल संगम आदि पर जहां दीपों की लड़ियां सजाई गई। वहीं, सोन-रेणु की महाआरती का आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों के घरों में भी दीपों की जगमगाहट देव दीपावली पर्व के उमंग का एहसास कराती रही।
सतरंगी छटा के बीच सोन की आरती, राज्यमंत्री सहित कई बने हिस्सा
जिला मुख्यालय पर राबटर्सगंज शहर स्थित रामसरोवर तालाब पर जहां रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने के साथ 21000 दीपों की जगमगाहट बिखेरी गई। नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव आयोजन संपन्न कराने में जुटे रहे। वहीं, चोपन में सोन नदी तट पर 21000 दीपों को जलाने के साथ ही, सोन आरती का आयोजन किया गया। सोन नदी पुल के दोनों तरफ दक्षिणी किनारे पर झालरों-लड़ियों के जरिए बिखरती रंग-बिरंगी रोशनी अलग ही आकर्षण बनाए रही। यहां राज्यमंत्री संजीय गोंड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, डीएम चंद्रविजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, नगर पंचायत चेयरमैन उस्मान अली सहित कई शख्सियतें-गणमान्य आयोजन का हिस्सा बने।
रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों की दिखी प्रतिभा, गंगा की तर्ज पर आरती
ओबरा में  सेक्टर 8 के खेल मैदान में, रेणुका छठ घाट आदि स्थानों पर देव दीपावली के उपलक्ष्य में हजारों दिए जलाए गए। वाराणसी से आए विद्तमंडली ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की तर्ज पर महाआरतली की। रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने भाईचारा, श्रीराम मंदिर, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता अभियान, नारी सशक्तिकरण को केंद्रित कर रंगोली बनाई। रेणुका छठ घाट पर 51 हजार, सेक्टर आठ के खेल मैदान पर 21 हजार दीप जलाए गए।
भजन के जरिए बिखेरा भक्ति का रंग, निकाली भव्य झांकी
ओबरा में भोजपुरी की चर्चित गायिका शिवानी सिंह और गायक पुनीत पागल बाबा के भजन गीत के जरिए जहां भक्ति का रंग बिखेरा। वहीं, प्रयागराज से आए कलाकारों की तरफ से भव्य झांकी निकाली गई। सदर विधायक भूपेश चौबे, कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष चॉदनी, श्रवण कुमार, थाना प्रभारी देवी धर शुक्ला, समाजसेवी रमेश सिंह, विपुल शुक्ला, संदीप सिंह, रोशन सिंह, राहुल दुबे, कृष्ण गुप्ता, अनुज मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, संग्राम मिश्रा, संकट मोचन झा,मनीष सिंह, नीरज भाटिया, राकेश अग्रहरि, राजू वैश्य, मनीष सिंह, समीर माली, अरविंद सोनी आदि की मौजूदगी बनी रही।
मुगल काल में बने मराठा तालाब पर दिखी अलौकिक छटा
दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी तालाब सोमवार की शाम अंधेरा छाते ही दीपों की जगमगाहट से गुलजार हो उठा। यहां अद्भुत एवं अलौकिक नजारा देखने को मिला। यहां के देव स्थल भी देव दीपावली की रंग में रंगे नजर आए। ब्रह्मपुत्र, अलकनंदा, गोदावरी, गंगा, यमुना, सरस्वती, वरुणा, नर्मदा, कृष्णा, कावेरी घाटों के साथ सभी मंदिरों पर दिए जलाए गए। बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन,  पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने पूजन कर  कार्यक्रम की शुरुआत की।
सपरिवार किया दीपदान, सेल्फी लेने की लगी रही होड़
दुद्धी मराठा तालाब सहित, सोन-रेणुका नदी घाट, मुख्यालय स्थित रामसरोवर सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम में पहुंचे तमाम लोगों ने जहां सपरिवार पूजन-अर्चन कर दीपदान किया। वहीं, युवा-युवतियां और नवदंपतियों में सेल्फी लेने की होड मची रही। दुद्धी में आयोजित कार्यक्रम में श्री रामलीला कमेटी, श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति, युवा स्वर्णकार संघ, दुर्गा पूजा समिति सहित कई धार्मिक और सामाजिक संगठनां ने भाग लिया।
जोरमा पहाड़ी पर विशेष पूजन-मेले का हुआ आयोजन
देव दीपावली पर्व आदिवासियों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र रहा। यूपी के साथ झारखंड और छत्तीसगढ़ से आए हजारों आदिवासियों ने दुद्धी ब्लाक के जोरूखाड़ ग्राम पंचायत स्थित 133 मीटर ऊंची जोरमा पहाड़ी पर बने शिव मंदिर पर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। शाम को दिए जलाकर रोशनी बिखेरी गई। इस दौरान लगे मेले में भी लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और जमकर खरीदारी की। विंढमगंज थाना प्रभारी श्याम विहारी अपनी टीम के साथ यहां सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद रहे। इसी तरह, घोरावल, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर आदि जगहों पर देव दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


