TRENDING TAGS :
Sonbhadra: कुशीनगर तक फैला मिला लुटेरी दुल्हन गैंग का जाल, राजस्थान के लोगों को बना रहे थे शिकार
Sonbhadra News: पुलिस की तरफ से गैंग के दो सगी बहनों सहित छह को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि इस गैंग में दुल्हन की भूमिका निभाने वाली 24 वर्षीय शादीशुदा महिला की तलाश जारी है।
पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार आरोपी (Pic:Newstrack)
Sonbhadra News: जिला मुख्यालय पर शनिवार को पकड़ में आए लुटेरी दुल्हन गैंग का जुडाव, सोनभद्र, मध्यप्रदेश के सिंगरौली के साथ ही, यूपी के कुशीनगर तक फैला पाया गया है। पुलिस की तरफ से गैंग के दो सगी बहनों सहित छह को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि इस गैंग में दुल्हन की भूमिका निभाने वाली 24 वर्षीय शादीशुदा महिला की तलाश जारी है। पुलिस के हाथ जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक यह गैंग पहले गरीब लड़की से शादी का झांसा देकर फंसाता है। शादी के बाद, डरा-धमकाकर नकदी-जेवरात लेकर, भगा दिया जाता है।
राजस्थान के एक व्यक्ति को कुछ इस तरह फंसाया गया जाल में
ठगी के शिकार हुए राजस्थान के रहने वाले डुुंगाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी पहचान कुछ समय पहले अमरनाथ यादव पुत्र जोखन यादव निवपासी बेरा टोला थाना हनुमानगंज, कुशीनगर से हुई। वहां उसने अपनी बहन बताते हुए गीता उर्फ शिवांगी पत्नी भोला यादव निवासी वार्ड आठ चुर्क, थाना राबर्टसगंज से मुलाकात कराई। पीड़ित ने अपने परिवार के जितेंद्र की शादी का जिक्र किया। इस पर गीता ने कहा कि उसकी जान-पहचान के कई लोग हैं, जो शादी कराते हैं। कुछ दिन बाद गीता ने नीरज सिंह निवासी डुमरिया थाना रामपुर बरकोनिया से फोन पर बात कराई। नीरज और सरोज ने कहा कि शादी के लिए लड़कियां हैं लेकिन वह शादी का खर्चा वहन नहीं कर पाएंगी ।
राबर्टसगंज स्थित श्रीराम पैलेस में दुल्हे पक्ष का कराया गया ठहराव
बातचीत होने के बाद नीरज और सरोज ने ह्वाट्सअप के जरिए फोटो भेजे। एक लड़की पसंद आई जिसका नाम पूजा पुत्री बुले दुबे निवासी समिरहवा पोस्ट भरहरी बताया गया और गहने व शादी का खर्च लेकर सोनभद्र आने को कहा गया। 24 अप्रैल को पीड़ित कथित दुल्हे और संबंधियों को लेकर जिला मुख्यालय राबटर्सगंज पहुंचा। यहां उसे होटल श्रीराम पैलेस में रूकवाया गया। 25 अप्रैल को बताया गया कि लड़की इस समय लमसरईया, थाना गढ़वा, सिंगरौली मध्यप्रदेश में अपने परिजनों के साथ शादी के लिए मौजूद है। वहां पहुंचने पर रानी उर्फ फुलगेना साकेत, उसकी सगी छोटी बहन गिरजा साकेत और उसकी सहेली सीमा साकेत के साथ, ही दुल्हन बताई गई पूजा मौजूद थे। पूजा ने भी अपना नाम पूजा पुत्री बुले दुबे उम्र 24 वर्ष बताया।
शादी होते ही बदल गया रंग-ढंग, दी जाने लगी धमकी
दुल्हन बनी पूजा द्वारा बताया गया कि उसके पिता नहीं है। मां को लकवा मार दिया है। असहाय लड़की जानकर लमसरई में रानी के घर पर ही कथित पूजा और जितेंद्र की शादी कराई गई। शादी का खर्चा करीब 40 हजार गीता यादव के खाते में फोन पे स्कैनर के माध्यम से भेजा गया। शादी के बाद लड़की की विदाई की बात बाई तो अचानक से सभी के रंग-ढंग बदल गए। आरोप है कि सभी लोगों ने घेर कर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। कहा गया कि जो भी गहने- पैसे तुम्हारे पास हैं, उसे दे दो अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ेगा। जान खतरे में देख सारा गहना उन्हें सौंपने के साथ ही एक लाख 69 हजार रुपये भी फोन पे के माध्यम से गीता यादव के खाते में भेजे गए। तब जाकर वहां से निकल पाए।
छानबीन में पूजा निकली शादीशुदा
पुलिस की छानबीन में अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक जिस पूजा की शादी कराई गई, वह पहले से शादीशुदा है और उसका नाम पूजा नहीं बल्कि गोलू है। उसके पति का नाम पुष्पेंद्र और पिता का नाम रामसूरत है। वह भरहरी की बजाय घोरावल थाना क्षेत्र के शिल्पी की रहने वाली है। मामले में जहां अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पुलिस के मुताबिक पूजा उर्फ गोलू की भी सरगर्मी स तलाश जारी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!