TRENDING TAGS :
औरैया: सपा ने रवि त्यागी को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी
SP ने रवि त्यागी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया। उनके नाम की घोषणा के बाद पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई।
रवि त्यागी के साथ सपा के पदाधिकारी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
औरैया: शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में गठित की गई चयन समिति के निर्णय के आधार पर भाग्यनगर तृतीय से विजयी घोषित हुए समाजवादी पार्टी के रवि त्यागी (Ravi Tyagi) को जिला पंचायत अध्यक्ष पद (District Panchayat President) का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रवि त्यागी के नाम की जानकारी मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने बताया कि रवि त्यागी ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो जिला पंचायत अध्यक्ष पद को संभाल सकते हैं।
शनिवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रहे मोहम्मद इरशाद (Mohammad Irshad) के आवास पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने हाईकमान द्वारा घोषित किए गए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने घोषित किए गए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रवि त्यागी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी ही विजई घोषित होगी।
उन्होंने कहा कि उनके पास बहुमत है इसलिए समाजवादी पार्टी को हराना अब किसी के बस की बात नहीं रह गई है। जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव को निर्देश दिए थे कि वह जनपद स्तरीय एक समिति का गठन करें जो अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम उन्हें सौपेगा। चुनाव संचालन समिति ने रवि त्यागी के नाम पर भरोसा जताते हुए जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी।
अखिलेश यादव के निर्देश पर की गई नाम की घोषणा
उनके निर्देश पर पार्टी पदाधिकारियों ने शनिवार को रवि त्यागी के नाम की घोषणा कर दी। वहीं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी जितेंद्र दोहरे ने बताया कि जिस प्रकार रवि त्यागी ने अपने चुनाव क्षेत्र में मेहनत करते हुए जीत हासिल की। उसी तरह वह जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर अवश्य बैठेंगे। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर कर सामने आएगी। इस मौके पर ओमप्रकाश ओझा, पिंटू भारती सहित एक दर्जन से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!