Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद को सपा-बसपा का समर्थन तो कांग्रेस मनाएगी जन आक्रोश दिवस
नोटबंदी: SC ने सरकार से पूछा- पुराने नोट बदलने के लिए दोबारा मौका क्यों नहीं दिया?
लखनऊ: विपक्ष ने 500 और 1000 रुपए की नोटबंदी के खिलाफ 28 नवंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी समेत बसपा और कांग्रेस भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। सपा भारत बंद का सपोर्ट कर रही है। यूपी कांग्रेस भी इसी दिन जन आक्रोश दिवस मनाएगी। इसके तहत यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक मार्च निकालकर सभी किया जाएगा और सभा कर नोटबंदी का प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को इसके समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर खुद इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। कानपुर में मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित, इलाहाबाद में सांसद प्रमोद तिवारी, वाराणसी में सांसद डॉ संजय सिंह, झांसी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, बरेली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद व जितिन प्रसाद प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
बहुजन समाज पार्टी मुखिया नोटबंदी के पहले दिन से इसके खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है। पार्टी के भाईचारा सम्मेलनों में इस मुददे को उठाया जा रहा है। पार्टी नेता इस बहाने केंद्र की नीतियों और मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!