TRENDING TAGS :
स्वामी विवेकानंद जयंती: इटावा में सपा ने चलाया युवा घेरा कार्यक्रम
राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के आव्हान पर पूरे प्रदेश में स्वामी विवेकानंद जी के जंयती पर युवा घेरा कार्यक्रम इटावा समाजवादी पार्टी कार्यालय एवं जनपद भर में सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इटावा: राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के आव्हान पर पूरे प्रदेश में स्वामी विवेकानंद के जंयती पर युवा घेरा कार्यक्रम इटावा समाजवादी पार्टी कार्यालय एवं जनपद भर में सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सामाजिक सरोकारों से जोड़ते थे स्वामी विवेकानंद
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल अध्यात्म पर ही चर्चा नहीं करते थे बल्कि उसे सामाजिक सरोकारों से जोड़ते थे उनमें राष्ट्रवाद मैं वंचितों के प्रण त्याग और समर्पण पर बल तो दिया करते थे स्वामी जी निसाक्षरता और जातीयता को देश के लिए घातक समझते थे स्वामी जी लोकतंत्र की मूल भावना स्वीकृत पर विशेष बल दिया करते थे उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
ये भी पढ़ें: UP में आएगी सरकारी नौकरियों की बाढ़, जल्द 5 लाख पदों पर शुरू होगी भर्ती
पूरे जनपद में युवा घेरा कार्यक्रम अभियान चलाया गया
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर अकबरपुर, बसरेहर, मानिकपुर मोहन,नौरंगाबाद सहित पूरे जनपद में युवा घेरा कार्यक्रम अभियान चलाया गया। सपा नेता ने कहा महंगी होती शिक्षा बेरोजगारी युवाओं पर फर्जी केस तथा निर्दोषों पर फर्जी एनएससी पूंजी निवेश का अभाव, फैक्ट्रियों में बंदी में छटनी सरकारी भर्तियों में धांधली महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म ,ध्वस्त कानून व्यवस्था शिक्षा क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप छात्र संघ के चुनाव पर रोक शिक्षा संस्थानों मैं खास विचारधारा का प्रचार महंगी फीस ऑनलाइन शिक्षा में विसंगतियां गरीब पिछड़े अनुसूचित जाति के छात्रों की उपेक्षा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें: संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग शुरू करेगा गांव गांव ओबीसी चौपाल
स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर चलने का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में आज पूरे जनपद में पदाधिकारियों ने विचार गोष्ठी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर घेरा कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता को अवगत कराया गया।
रिपोर्ट- उवैश चौधरी
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!