TRENDING TAGS :
SP Janakranti Yatra| बीजेपी के खिलाफ सपा ने खोला मोर्चा, जनक्रांति और जनाक्रोश यात्रा शुरू
SP Janakranti Yatra: अखिलेश ने कहा कि जनक्रांति और जनाक्रोश यात्रा को जनता द्वारा मिल रहे सहयोग एवं समर्थन से प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिखने लगे हैं।
सपा जनक्रांति यात्रा (फोटो साभार- ट्विटर)
SP Janakranti Yatra: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा का दुस्साहस तो देखिए, बिना कोई काम किये चार साल से अधिक कार्यकाल के बाद जनता से आशीर्वाद मांगना चाहती है। यह सुनियोजित तरीके से जनता को धोखा देने का षडयंत्र है। सत्ता में रहकर जनता की उपेक्षा करने वाली भाजपा चुनाव निकट आते ही अब उन्हीं से आशीर्वाद की उम्मीद रख रही है। बीजेपी की प्रवृत्ति हास्यास्पद नहीं तो क्या है?
उन्होंने कहा कि भाजपा को सच्चाई का सामना करना सीखना चाहिये। भ्रामक विज्ञापनों और झूठे आंकड़ों से भाजपा जनता को गुमराह करने में कभी भी सफल नहीं हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मतदाता जागरूक हैं। उनका निर्णय समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। भाजपा सरकार में जो दुःख राज्य की जनता ने देख लिये हैं, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। अब और कष्ट झेलने के लिए जनता तैयार नहीं है।
बदलाव के स्पष्ट संकेत
अखिलेश ने कहा कि जनक्रांति और जनाक्रोश यात्रा को जनता द्वारा मिल रहे सहयोग एवं समर्थन से प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिखने लगे हैं। भाजपा की कुनीतियों से आम आदमी त्रस्त है। कोरोना संकटकाल में लोगों की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार के झूठे वायदों की सच्चाई जान गयी है। उन्होंने कहा कि इसलिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता ने नकार दिया है। प्रदेश में जंगलराज लाने वाली भाजपा का पतन शुरू हो गया है। जनता समाजवादी सरकार लाने के लिए उत्साहित है।
इससे पहले समाजवादी सरकार बनाने के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डाॅ. संजय सिंह चौहान के संयोजन में ''भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ'' जनवादी जनक्रान्ति यात्रा को आज बलिया में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
महान दल ने ठाना है सपा सरकार बनाना है- का लक्ष्य लिये महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के नेतृत्व में आज शुरू हुयी जनाक्रोश यात्रा को पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!