पूर्व सांसद बाबू दर्शन सिंह का निधन, अंत्येष्टि में पहुंचे सपा के दिग्गज नेता

Aditya Mishra
Published on: 30 Aug 2018 6:56 PM IST
पूर्व सांसद बाबू दर्शन सिंह का निधन, अंत्येष्टि में पहुंचे सपा के दिग्गज नेता
X

इटावा: देश के पूर्व रक्षामंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने आज सपा पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर पूर्व राज्य सभा सदस्य बाबू दर्शन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सपा के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। इससे पूर्व दर्शन सिंह के पैतृक गांव हेंवरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार सम्पन्न कराया गया।

इस मौके पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामगोपाल यादव समेत कई अन्य सपा नेता उपस्थित रहे। बता दे कि गुरुवार को सुबह में दिल का दौरा पड़ने के कारण बाबू दर्शन सिंह का निधन हो गया था।

तेहरवीं संस्कार व शराबखोरी के विरोध में थे दर्शन सिंह

पूर्व राज्यसभा सदस्य व समाजसेवी बाबू दर्शन सिंह पूर्व रक्षामंत्री व समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के अभिन्न मित्र थे। मुलायम की राजनीति के बाबू दर्शन सिंह नींव के पत्थर थे। राजनीति के परिवेश से क्षुब्ध होकर उन्होंने समाजसेवा का व्रत लिया और लोगो मे शराब की लत छुड़ाने,पर्यावरण की सुरक्षा करने व तेहरवीं संस्कार को समाप्त करने के अभियान में लगे थे। उनके इन प्रयासों के चलते ही कानपुर देहात ओरैया,इटावा, कन्नौज,फर्रुखाबाद, मैनपुरी,एटा जैसे कई जनपदों के लोगो ने शराब का सेवन बन्द कर दिया है।

रामायण पर कर रहे थे शोध

बाबू दर्शन सिंह धार्मिक प्रवृति के थे। पूजा पाठ में उनका मन लगता था। उन्हें रामायण कंठस्थ थी। वे रामायण पर शोध कर रहे थे। अंतिम दिनों में भी उनका ये शोध जारी रहा। उन्होंने अपने घर में कई धार्मिक पुस्तकें जमा कर रखी थी। खाली समय में उन किताबों को पढ़ा करते थे। वे दूसरों को भी रामायण पढ़ने की सलाह दिया करते थे।

ये भी पढ़ें...पूर्व पीएम अटल बिहारी के निधन पर मुलायम सिंह ने व्‍यक्‍त किया शोक, कहा- देश को हुई अपूर्णीय क्षति

मुलायम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़कर आये थे चर्चा में

बाबू दर्शन सिंह ने जसवंतनगर विधानसभा से कई बार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसे लेकर वह चर्चा में आए थे। शुरूआती दिनों में उनकी मुलायम सिंह के साथ कभी भी नहीं बनी थी। दोनों एक दूसरे के परस्पर विरोधी थे। दोनों ही सार्वजनिक मंचों से एक दूसरे की जमकर आलोचना भी किया करते थे।

जब मुलायम सिंह ने भेजा था राज्यसभा

बाबू दर्शन सिंह किसी जमाने में मुलायम सिंह यादव के धुर विरोधी हुआ करते थे। लेकिन कुछ समय के बाद उनकी मुलायम सिंह यादव के साथ निकटता बढ़ती चली गई। जो उनके अंतिम दिनों में भी साथ देखने को मिली। वे धीरे –धीरे मुलायम सिंह के और भी ज्यादा करीब आते गये। बाद में उनकी दोस्ती और गहरी हो गई। मुलायम सिंह ने उन्हें बाद में सपा की तरफ से राज्यसभा में भेजने का भी काम किया था।

सपा ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को दिया आशीर्वाद

पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू दर्शन सिंह यादव की निधन की खबर सुनकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामगोपाल यादव व समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक व विधायक शिवपाल सिंह यादव उन्हें श्रंद्धाजलि देने पहुंचे। अंत्येष्ठि स्थल पर शिवपाल सिंह यादव ने रामगोपाल यादव के पैर छुये। जिस पर रामगोपाल ने अपने बाएं हाथ से शिवपाल के कंधे पर हाथ रख आशीर्वाद दिया।

अंत्येष्ठि पर भी दोनों नेताओं के बीच दिखाई दी तल्खी

इस दृश्य के बाद दोनों नेताओं से जुड़े कार्यकर्ता खेमे में बंटे नजर आए। लगभग डेढ़ घण्टे तक रामगोपाल व शिवपाल अंत्येष्ठि स्थल पर रहे। लेकिन यहां पर दोनों अलग -अलग ही दिखाई दिए। दोनो समाजवादी नेताओं के बीच अंत्येष्ठि स्थल पर चल रही तल्ख मिजाजी के माहौल में मौजूद कार्यकर्ता बेहद असहज महसूस करते दिखे।

ये भी पढ़ें...पार्टी छोड़ने से पहले पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाक़ात की

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!