सपा का 'समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम' 7 जनवरी से

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी गांवों तक ‘समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम‘ 7 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के विकास एवं भावी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Aditya Mishra
Published on: 4 Jan 2019 9:15 PM IST
सपा का समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम 7 जनवरी से
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी गांवों तक ‘समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम‘ 7 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित कर जनसम्पर्क का अभियान छेड़ा जायेगा। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के विकास एवं भावी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- CBI में झगड़ा हुआ है हम दो रोटी ज्यादा खा रहे हैं

ये जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने दी। श्री चौधरी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के पिछड़े वर्ग के नेताओं की टीम गांव-गांव तथा वार्डों में इस बात को भी पहुंचाने का कार्य करेगी कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के हित करने एवं प्रदेश का विकास कराने में सक्षम है।

इस अभियान के जरिए प्रदेश के मतदाताओं को अवगत कराना है कि भाजपा सरकार का मुख्य एजेंडा प्रदेश के विकास का न होकर समाज में नफरत फैलाना है जबकि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश का विकास एजेण्डा था। ‘समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम‘ के अंतर्गत यह बताया जाएगा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा तथा सीमाओं की रक्षा करने में असफल रही है।

भाजपा सरकार द्वारा किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, प्रत्येक परिवार के खाते में 15 लाख रूपए पहुंचाने, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने, भ्रष्टाचार समाप्त करने, किसानों की फसलों का उत्पादन लागत से डेढ़ गुना मूल्य देने तथा मंहगाई कम करने के वादों को नहीं निभाया गया।

ये भी पढ़ें...बीजेपी रच रही अखिलेश यादव के लिए चक्रव्‍यूह, क्‍या राजा भैया बनेंगे मोहरा?

भाजपा सरकारें जहां हर मोर्चे पर विफल रहीं है वहीं श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में 23 माह की रिकार्ड अवधि में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 302 किलोमीटर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण, लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा, एशिया में सबसे बड़े 375 एकड़ के जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण, 55 लाख गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 5 सौ रूपए समाजवादी पेंशन, जिला मुख्यालयों को चार लेन सड़कों से जोड़ने का कार्य, लखनऊ में अमूल डेरी प्लांट की स्थापना, कैंसर अस्पताल का निर्माण, 16 लाख बच्चों को लैपटाॅप वितरण जैसे अद्वितीय कार्य किए गए।

समाजवादी सरकार ने बजट का 75 प्रतिशत हिस्सा गांवों, किसानों तथा खेती के विकास कार्यों पर खर्च किया। समाजवादी पिछड़ा वर्ग की टीमें गांवों तथा वार्डों में विशेष रूप से पिछड़े वर्ग समाज के भाई, बहनों से अपील करेगी कि तीन माह बाद लोकसभा के होने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने को सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए मतदान करें।

ये भी पढ़ें...BJP को रोकने का दम सिर्फ UP और समाजवादी पार्टी में : अखिलेश

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!