TRENDING TAGS :
पंचायत चुनाव में बगावत करने वाले प्रत्याशियों पर गिरी गाज
विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने त्याग पत्र प्रस्तुत किए जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार करके पदमुक्त कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने महामंत्रियों के त्याग पत्र को स्वीकार किया
लखनऊ। प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ उतरे अनधिकृत प्रत्याशियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमे से कई पदाधिकारी पार्टी लाइन के खिलाफ काम कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंचायत चुनाव में सहभागिता करने वाले पार्टी के प्रदेश मंत्री सहित जिलों के महामंत्रियों के त्याग पत्र स्वीकार करते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महामंत्रियों के त्याग पत्र को स्वीकार किया
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल द्वारा तय नीति के अनुसार प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री अथवा उनके परिजनों के पंचायत चुनाव निर्वाचन में सहभागिता करने पर उन्हें पार्टी के दायित्व से त्याग पत्र देना होगा।
विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने त्याग पत्र प्रस्तुत किए
इसी संदर्भ में विगत दिनों से विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने त्याग पत्र प्रस्तुत किए जिसे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वीकार करके उन्हें पदमुक्त कर दिया है। पाठक ने बताया कि पार्टी के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव को पंचायत चुनाव में सहभागिता के कारण उनका त्याग पत्र स्वीकार करते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया है।

इन लोगों ने दिया अपने पद से इस्तीफा
इसके साथ ही रामपुर से महासिंह राजपूत, गौतम बुद्ध नगर से अमित चौधरी, पीलीभीत से गुरूभाग सिंह, कासगंज से सत्येन्द्र कश्यप, मैनपुरी से बलवीर धनगर तथा फिरोजाबाद जिले से अविनाश भोले को पंचायत चुनाव में सहभागिता के कारण पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला महामंत्री पद से मुक्त कर दिया है।
दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!