Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
घर का ड्राइवर ही निकला मासूम का हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी करने के बाद हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
घटना वाली स्थान पर जांच करते पुलिस अधिकारी (फोटो: सोशल मीडिया)
बहराइच: बौंडी इलाके मेंमासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी करने के बाद हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मृतक के यहां ड्राइवर का काम करता था उसे अकेला जाता देख उसका अपहरण कर दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। मासूम की हत्या के बाद देवीपाटन मंडल के डीआईजी राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
बौंडी के एक ग्राम में पिता की दुकान से वापस अपने घर आ रही 13 साल की मासूम का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर शव को तालाब के किनारे फेंक दिया गया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था, मंडल के डीआईजी व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द इस जघन्य हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।
एसपी सुजाता सिंह ने बताया की परिजनों की तहरीर अज्ञात के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट व हत्या का मामला दर्जकर पुलिस की कई टीमों को घटना के अनावरण के लिए लगाया था जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल फूलचंद्र नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात कबूल की है। आरोपी मृतक मासूम के यहां ड्राइवर का काम करता था।
रिपोर्ट: अनुराग पाठक
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!