TRENDING TAGS :
पारदर्शी स्थानांतरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : स्वतंत्र देव सिंह
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पारदर्शी स्थानान्तरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता एवं स्थानान्तरण नीति का मुख्य अंग है।
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पारदर्शी स्थानान्तरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता एवं स्थानान्तरण नीति का मुख्य अंग है। स्थानान्तरित अभियन्ता अपने स्थानान्तरित क्षेत्र में और भी अधिक लगन, परिश्रम व दक्षता के साथ विभागीय कार्य को करें एवं सरकार की मंशा के अनुरूप अन्नदाता किसानों को समय से सिंचाई सुविधा प्रदान करते हुए उनकी आय को दो गुनी किए जाने की दिशा में अग्रसर हों।
उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को जल निगम सभागार लखनऊ में स्थानान्तरण पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान लघु सिंचाई विभाग के स्थानान्तरित दो अधीक्षण अभियन्ता, दो अधिशासी अभियन्ता एवं 17 सहायक अभियन्ताओं स्थानातंरण पत्र दिया। इस दौरान नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव एवं सचिव डॉ. राजशेखर ने कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
नौ अधिकारियों को नवीन तैनाती के आदेश सौंपे
वहीं, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक स्थानान्तरण नीति वर्ष 2024-25 के अनुपालन में भूगर्भ जल विभाग के समूह "ख" के अधिकारियों के स्थानान्तरण किए जाने बैठक हुई। बैठक के बाद एक जनपद में काफी दिनों से जमे 9 अफसरों का स्थानांतरण कर दिया गया। इनमें सहायक अभियंता (सिविल) सौरभ साह, गणेश सिंह, शशांक शेखर सिंह, शिप्रा चौबे, राहुल कुमार शर्मा और सहायक अभियन्ता (यांत्रिक) अंकुर श्रीवास्तव, आदित्य कुमार पाण्डेय, आदित्य कुमार पाण्डेय, व सहायक भू-भौतिकविद् सृष्टि जायसवाल शामिल हैं। यह स्थानान्तरण उनसे विकल्प प्राप्त करते हुए किया गया।
इन सभी अधिकारियों को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नवीन तैनाती के आदेश प्रदान किए हैं। इस दौरान नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव (प्रमुख सचिव), डॉ. राजशेखर (सचिव), डा. राजेश कुमार प्रजापति (विशेष सचिव), विनय कुमार सिंह (संयुक्त सचिव), महेन्द्र कुमार त्रिपाठी (उप सचिव) तथा रविकान्त सिंह (सीनियर हाइड्रोजियोलाजिस्ट) उपस्थित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!