बीजेपी नेता का विवादित बयान, मोदी-योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को दफना दूंगा

रघुराज सिंह ने कहा- देश में मोदी और प्रदेश में योगी बैठा है। सोच लो, बचोगे नहीं। पोटा में जाओगे, जमानत नहीं होगी। भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो।दरअसल, यहां रविवार को नागरिकता संशोधन कानून प्रचार प्रसार के लिए नुमाइश मैदान में सभा हुई।

Aditya Mishra
Published on: 12 Jan 2020 10:04 PM IST
बीजेपी नेता का विवादित बयान, मोदी-योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को दफना दूंगा
X

अलीगढ: उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति, श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारा लगाने वाले छात्रों को दफना दूंगा।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए प्रदर्शन पर भाजपा नेता और उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने रविवार को नुमाइश मैदान में आयोजित सभा में ये बातें कही।

धमकी भरे लहजे में सिंह ने कहा- ये मुट्ठी भर लोग, केवल एक परसेंट लोग, हमारा पैसा देश का पैसा, टैक्स का पैसा खाकर बेईमान तुम मुर्दाबाद करोगे। योगी और मोदी को तुम को जिंदा दफन करोगे। हम तुम को जिंदा दफन कर देंगे। मोदी-योगी देश और प्रदेश को चलाएंगे और ऐसे ही चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें...जिन्ना की भाषा बोल रहे हैं विपक्षी दल, बीजेपी नेता का बड़ा बयान

पोटा में जाओगे, जमानत नहीं होगी:ठाकुर रघुराज सिंह

रघुराज सिंह ने कहा- देश में मोदी और प्रदेश में योगी बैठा है। सोच लो, बचोगे नहीं। पोटा में जाओगे, जमानत नहीं होगी। भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो।

दरअसल, यहां रविवार को नागरिकता संशोधन कानून प्रचार प्रसार के लिए नुमाइश मैदान में सभा हुई। जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की। मौर्य से पहले रघुराज सिंह ने मंच को संभाला और विवादित बयान दिया।

रघुराज सिंह ने कहा- 100 साल पहले क्रिश्चियन का इतिहास नहीं। साढ़े चौदह सौ साल से मुसलमानों का इतिहास नहीं। सभी लोग सनातन धर्म से निकले हैं। अब हमारे हैं, हम सबको अपना मानते हैं।

सीएए की जरूरत इसलिए पड़ी कि, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक बीज बो दिया था। हम डरने वाले नहीं हैं। हम समझौता करने वाले नहीं हैं। देश को हम चलाएंगे। अब सुनने की क्षमता रखो। नहीं तो जेल में भेज देंगे। छोड़ेंगे नहीं किसी को। पोटा लगाएंगे, देशद्रोही कानून लगाएंगे, छोड़ेंगे नहीं किसी सूरत में।

ये भी पढ़ें...शाह की जगह लेंगे जेपी नड्डा, संभालेंगे बीजेपी की कमान, इस दिन हो सकती है ताजपोशी

पाकिस्तान नक्शे में नजर नहीं आएगा:ठाकुर रघुराज सिंह

उन्होंने कहा- अगर पाकिस्तान आंख उठाएगा तो पाकिस्तान नक्शे में नजर नहीं आएगा। गोली का जवाब गोला से देंगे। यह मोदी है, यह योगी है, न किसी से डरा है न डरेगा। इसे धर्मशाला नहीं बनने देंगे। अब एनआरसी लागू होगा। मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बताना चाहता हूं। हमारे अलीगढ़ का मुसलमान बहुत शांतिप्रिय है।

सुधार जाओ नहीं तो हमारा मुसलमान अलीगढ़ का इन बेईमानों को, तुम दाऊद इब्राहिम का पैसा लेकर हमारे अधिकारियों को घेरोगे, हमारे मुसलमानों को घेरोगे। हम घेरने नहीं देंगे। पटक पटक के मारेंगे, पटक पटक के मारेंगे।

सिंह ने कहा- हमारा ही खाओगे, हम पर ही गुर्राओगे। जीभ निकाल लेंगे। गुर्राने देंगे नहीं। अब वह समय चला गया कांग्रेस का। हमने फोर्स को खुली छूट दे दी है। हमने देश की फोर्स को खुली छूट दे दी है। अगर कोई एक मारेगा 10 मार के लाओ, कोई एक कत्लेआम करेगा। 20 कत्लेआम करके आओ। यह मोदी योगी की सरकार है बंधुओं। मोदी है तो मुमकिन है।

ये भी पढ़ें...बीजेपी नेता का तांडव: आम रास्ते को लेकर हुए विवाद में पीट-पीटकर किया अधमरा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!