TRENDING TAGS :
भाजपा को समेटने वाले खुद सिमट गएः महेन्द्र नाथ
प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज यहां बताया कि केन्द्र सरकार ने अपनी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जिसके कारण जनता ने भाजपा को भरपूर वोट दिया। उन्होनें कहा कि पार्टी ने 376 सम्मेलन किए। 13 करोड परिवारों को योजनाओं का लाभ मिला।
लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज यहां कहा कि जो लोग भाजपा को कम से कम सीटों पर सिमटा रहे थें वह खुद ही सिमटकर रह गए। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी काफी दिनों से कर रही थी जिसका उसे लाभ मिला।
ये भी देखें : ग्रेटर नोएडा: डीआईजी ऑफिस में दरोगा बताकर युवक ने ठगे 35 लाख रुपये!!
प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज यहां बताया कि केन्द्र सरकार ने अपनी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जिसके कारण जनता ने भाजपा को भरपूर वोट दिया। उन्होनें कहा कि पार्टी ने 376 सम्मेलन किए। 13 करोड परिवारों को योजनाओं का लाभ मिला। 146 प्रकार के कार्यक्रम किए। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिला जिसके कारण भाजपा को 64 सीटे जीतने का काम किया।
ये भी देखें : उत्तर प्रदेश में दो जगह हुई गंभीर गैंगरेप की वारदात!!!
उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव भर विपक्ष नकारात्मक चुनाव प्रचार ही करता रहा जबकि भाजपा अपनी विकास योजनाओं के सहारे चुनाव मैदान में थी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!