TRENDING TAGS :
योगी सरकार के बजट में बहराइच को तोहफा, जगी पर्यटन की आस
प्रदेश की योगी सरकार की ओर से गुरुवार को पेश आम बजट में तराई में पर्यटन के विकास की उम्मीद जगी है। बहुप्रतीक्षित महाराजा सुहेलदेव स्थल व चित्तौरा झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
बहराइच: प्रदेश की योगी सरकार की ओर से गुरुवार को पेश आम बजट में तराई में पर्यटन के विकास की उम्मीद जगी है। बहुप्रतीक्षित महाराजा सुहेलदेव स्थल व चित्तौरा झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में महाराजा सुहेलदेव के नाम टिकट जारी कर उनकी स्थली व चित्तौरा झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी।
बहराइच-गोंडा मार्ग पर आठ किमी पर दाहिनी ओर चित्तौरा झील स्थित है। पौराणिक व धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यहां पर महाराज जनक के गुरू अष्टवक्र मुनि इसी झील के किनारे रहते थे। इसी झील के तट पर राजा सुहेल देव की वीर वेश में घोड़े पर सवार एक प्रतिमा स्थापित है। स्मारक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अर्से से जिले के लोग आवाज बुलंद करते रहे हैं।
भाजपा के सत्तासीन होने पर महाराजा सुहेलदेव को राष्ट्रीय फलक चमकाने की आस लोग लगाए हुए थे। पेश आम बजट में सरकार ने सुहेलदेव स्थल के साथ चित्तौरा झील को भी पर्यटन के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें...#BUDGET: सीएम योगी बोले, न्यू इंडिया के सपने को साकार करेगा यह बजट
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!