राज्यपाल ने कहा- संगीत एक साधना है तथा संगीत आत्मा की भाषा है

राज्यपाल ने कहा कि संगीत एक साधना है तथा संगीत आत्मा की भाषा है। अच्छा संगीत, शब्द और भाषा से परे है। इससे मानव को सुख, उल्लास तथा दिव्यानन्द की अनुभूति होती है। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की कि भातखण्डे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का एकमात्र संगीत संस्थान है, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है।

SK Gautam
Published on: 26 Nov 2019 9:24 PM IST
राज्यपाल ने कहा- संगीत एक साधना है तथा संगीत आत्मा की भाषा है
X

लखनऊः प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज भातखण्डे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय, लखनऊ के नवें दीक्षान्त समारोह में विद्यार्थियों को पदक और उपाधि प्रदान करने के बाद उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि कला, संगीत और साहित्य न केवल किसी राष्ट्र की पहचान बनते हैं, बल्कि यह स्वयं जीवन का उत्सव बन जाते हैं। भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति है तथा समय के साथ चलते रहना भारतीय संस्कृति की सबसे अनूठी बात है।

ये भी देखें : संविधान दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने याद किया संविधान निर्माताओं को

संगीत एक साधना है तथा संगीत आत्मा की भाषा है

राज्यपाल ने कहा कि संगीत एक साधना है तथा संगीत आत्मा की भाषा है। अच्छा संगीत, शब्द और भाषा से परे है। इससे मानव को सुख, उल्लास तथा दिव्यानन्द की अनुभूति होती है। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की कि भातखण्डे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का एकमात्र संगीत संस्थान है, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि इस संस्थान में देश-प्रदेश के साथ ही दूसरे देशों से भी विद्यार्थी भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थागत शिक्षा अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। इससे एक बुनियाद तैयार होती है और विद्यार्थियों को अपनी कला की प्रगति के लिए दिशा मिलती है। किसी भी कला के दीर्घ प्रभाव के लिए उसके बुनियादी तथ्य एवं शास्त्र सीखने आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि नींव जितनी पक्की होगी, उतनी ही इमारत मजबूत होगी।

ये भी देखें : फिरोज खान की नियुक्ति के खिलाफ जारी है छात्रों का आंदोलन

कड़ी मेहनत एवं अभ्यास से ही इन कलाओं में महारत हासिल की जाती है

आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि पूर्वजों से मिली सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान प्रकट करें। संगीत, नृत्य और नाटक सभी के लिए बहुत अधिक अनुशासन और रियाज की जरूरत होती है, क्योंकि कड़ी मेहनत एवं अभ्यास से ही इन कलाओं में महारत हासिल की जाती है।

उन्होंने कहा कि हमारे महान संगीतकार घण्टों समय अभ्यास में ही बिताते हैं तभी उनको महान कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे कलाकारों और संगीतज्ञों को नई पीढ़ी के युवाओं में भारतीय संस्कृति और कला के प्रति सम्मान उत्पन्न करने और उन्हें शास्त्रीय संगीत व नृत्य सीखने के लिये प्रेरित करना होगा।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!