TRENDING TAGS :
महाराष्ट्र में हुई संविधान मानने वालों की जीत: अखिलेश
अखिलेश ने अपने कटाक्ष करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके भाजपा और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम लिए बगैर के जरिए उन्हें कठघरें में खड़ा करा।
लखनऊ: महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान मानने वालों की जीत करार दिया है, वहीं इसे नकारने वालों की करारी हार बताया है। इसके साथ ही अखिलेश ने अपने कटाक्ष करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके भाजपा और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम लिए बगैर के जरिए उन्हें कठघरें में खड़ा करा।
अखिलेश ने बिना नाम लिए कहा कि संवैधानिक शक्ति का दुरूपयोग करने वाले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी इस्तीफा देना चाहिए।
ये भी देखें : उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
संविधान को मानने वालों की जीत हुई है और नकारने वालों की करारी हार
सपा मुखिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद ट्वीट किया कि आज संविधान दिवस पर संविधान को मानने वालों की जीत हुई है और नकारने वालों की करारी हार। उन्होंने कहा कि विशेष संवैधानिक शक्ति के दुरुपयोग की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए किसी और को भी इस्तीफा दे देना चाहिए, जिनकी ‘भोर की भूल’ ने आज देश को सारे विश्व के सामने शर्मिंदा किया है।
सपा अध्यक्ष ने सुबह ट्वीट किया था कि आज संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने के दिवस पर हम सभी को संविधान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए क्योंकि संविधान में ही नागरिकों की स्वतंत्रता और चतुर्दिक सुरक्षा का मूल निहित है।
ये भी देखें : गेस्ट हाउस में मिली लड़की की लाश, सुसाइड नोट से उलझी गुत्थी
आज संविधान व सांविधानिक संस्थानों को बचाना हर भारतीय की प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे पहले महाराष्ट्र में तीन दिन की भाजपा सरकार मंगलवार को गिर गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का ऐलान किया और उसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
गौरतलब है कि राजभवन में बीते शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद व अजित पवार ने राजभवन में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!