महिला ज्वेलर को बातों में फंसाकर उड़ा ले गए आठ सोने की चेन

Newstrack
Published on: 15 Feb 2016 8:19 PM IST
महिला ज्वेलर को बातों में फंसाकर उड़ा ले गए आठ सोने की चेन
X

कानपुर: चोर आए दिन चोरी के नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। चोरों ने बड़े ही शातिराना तरीके से एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। चोरों ने शॉप के अंदर बैठी महिला को पहले बातों में उलझाया और उसी के सामने काउंटर से एक डिब्बी निकाल कर रुमाल में छिपा लिया। फिर रफूचक्कर हो गए। उस डिब्बी में आठ सोने की चेन थी जिसकी कीमत लगभग ढ़ाई लाख रुपए बताई जाती है। काउंटर पर बैठी महिला को जब डिब्बी नहीं दिखी तो उसने तलाश शुरू की। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो चोरी की वारदात सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

बहन के लिए लॉकेट खरीदने की कर रहे थे बात

बर्रा थाना क्षेत्र में अलोक वर्मा की कंचन ज्वेलर्स नाम से दुकान है। हर दिन की तरह सोमवार सुबह उन्होंने शॉप खोली। कुछ समय बाद वे पत्नी कंचन को शॉप में बैठाकर चले गए। दोपहर को शॉप में दो लड़के आए। उसने अपनी बहन के लिए बर्थ डे गिफ्ट के लिए सोने का लॉकेट दिखाने को कहा।

चुपके से उड़ाई डिब्बी

कंचन ने बताया कि कई लॉकेट दिखाए, लेकिन उसे एक भी पसंद नहीं आया। जैसे ही वह काउंटर की रैक खोलकर सोने की लॉकेट निकालने लगी, इसी बीच चोरों ने रैक से एक डिब्बी निकालकर अपनी रुमाल में छिपा लिया। उस डिब्बी में आठ सोने की चेन थी। उसका दूसरा साथी शॉप से बाहर चला गया। कुछ ही सेकेंड बाद लॉकेट देख रहा लड़का भी पसंद नहीं आने की बात कहकर बाहर चला गया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी चोरी

कंचन के अनुसार दोनों लड़कों के जाने के बाद वह सामान समेटने लगी। जब उसने काउंटर की रैक से एक डिब्बी गायब देखा तो इसकी सूचना पति को दी। सीसीटीवी फुटेज देखेने पर साफ हो गया कि उन्हीं लड़कों ने डिब्बी गायब की थी। इसके बाद पुलिस को कंट्रोल रूम को सूचना दी गई गई।

एएसपी ने कहा:

एएसपी साऊथ अतुल श्रीवास्तव ने बताया ज्वेलर्स शॉप में चोरी की वारदत कैद हुई है, फुटेज के आधार पर उनकी शिनाख्त की जा रही है।

अन्य फोटो के लिए नीचे की स्लाइड पर क्लिक करें

[su_slider source="media: 9558,9559,9560,9561" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!