TRENDING TAGS :
UP News: विधानसभा में 2 वर्तमान एवं 6 पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि
UP News: नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत सदस्यों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित मानवेन्द्र सिंह जिनका पांच जनवरी को निधन हो गया था।
UP News (Pic:Social Media)
Lucknow News: विधानसभा में आज बजट सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही में दो वर्तमान और छह पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन सोमवार ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। आज सदन में कार्यवाही शुरू होने पर नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो वर्तमान एवं छः पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी और शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों के दिवंगत होने पर उन्हें विधानसभा की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक प्रस्ताव पास किया।
नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत सदस्यों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित मानवेन्द्र सिंह जिनका पांच जनवरी को निधन हो गया था। मानवेन्द्र सिंह 2017-2022 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने से पूर्व छात्र राजनीति में भी बढ चढकर हिस्सा लिया था। किसानों और युवाओं के लिए उन्होंने संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से इस सदन ने एक अनुभवी सदस्य को खोया है जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।
नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानवेन्द्र सिंह के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया वहीं उन्होंने वर्तमान विधानसभा के ही समावजादी पार्टी के सदस्य डा शिवप्रताप यादव के निधन पर भी नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कहा कि वे इस सदन के चार बार सदस्य रहे। 26 जनवरी 2024 को उनका निधन हो गया था। शिवप्रताप यादव विधानसभा के लिए वर्ष 1993, 2002, 2012, 2022 में समावजादी पार्टी प्रत्याशी के रूप निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कहा कि डॉ शिवप्रताप यादव मुलायम और अखिलेश मंत्रिमंडल के सदस्य रह चुके थे। इसी के साथ नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सदन के छह पूर्व सदस्यों के निधन पर भी शोक जताया। पूर्व में इसी सदन के सदस्य रहे मोबिन अहमद आजमी, सतीश चन्द्र, जटाशंकर, इरशाद खां, डॉ सुरेश सिंघल, डॉ जगदीश गांधी के निधन पर दलीय नेताओं ने भी शोक जताया।
सपा विधानमंडल दल के उपनेता मनोज कुमार पांडेय, कांग्रेस पार्टी की नेता अराधना मिश्रा ‘मोना’, सुहेलदेव समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर, राजपाल यादव, रघुराज प्रताप सिंह शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा के उपनेता मनोज पाण्डेय ने कहा कि विधानसभा सदस्य मानवेन्द्र सिंह तथा डॉ शिवप्रताप यादव के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि इन दो सदस्यों के निधन से इस सदन को जो क्षति हुई उसकी भरपाई मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि मानवेन्द्र सिंह एक विनम्र और मिलनसार व्यक्ति थे। वे विधायक होने से पूर्व वे जिला पंचायत अध्यक्ष और छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। सपा सदस्य ने कहा कि शिवप्रताप यादव जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता से जुडे मुदृदों को लेकर कई बार जेल भी गए। उन्होंने अन्य सदस्यों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!