रंजिश के चलते नोएडा में दो सगे भाइयों की चाकुओं से गोदकर हत्या

Gagan D Mishra
Published on: 9 Oct 2017 11:50 PM IST
रंजिश के चलते नोएडा में दो सगे भाइयों की चाकुओं से गोदकर हत्या
X
रंजिश के चलते नोएडा में दो सगे भाइयों की चाकूओं से गोदकर हत्या

नोएडा: रंजिश के चलते सोमवार रात दो सगे भाइयों की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना नोएडा के बरौला की है। दोनों भाइयों का शव पास के नाले में पड़ा था। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीर ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने दोनों को प्रयाग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बरौला में उमेश (22) और योगेश (23) दोनों परिवार के साथ रहते थे। 15 दिन पहले कुछ लड़कों के साथ इनका विवाद हो गया था। लड़कों ने दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी थी। बताया गया कि सोमवार शाम कुछ लड़को ने दोनों भाइयों को रोक लिया। वाद-विवाद के चलते लड़कों ने दोनों भाइयों को चाकू से गोद दिया। साथ ही दोनों को उठाकर नाले में फेंक दिया। करीब एक घंटे तक नाले में पड़े रहने के बाद भी किसी को जानकारी नहीं मिली। पास के गुजर रहे लोगों ने नाले में दोनों को गिरे देखा। इसके बाद पुलिस को फोन किया। कोतवाली सेक्टर-49 पुसिल दोनों को प्रयाग अस्पताल लेकर पहुंची। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हो सकता है प्रेम प्रसंग का मामला

पुलिस रंजिश का पता लगाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना स्थल पर पूछताछ की जा रंही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!