TRENDING TAGS :
मेरठ : मकान में भीषण आग लगने से महिला समेत दो की मौत, कई झुलसे
मेरठ: यूपी के मेरठ में एक मकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग लगने से बंद कमरे में महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं गई लोग आग से झुलस गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गई गाडियां मौके पर है। घटना जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास की है। लोगों की माने तो आग गैस सिलेंडर और पेट्रोल व डीजल रखा होने के चलते बतायी जा रही है। हालांकि अभी आग लगने का कारण नही पता चल सका है।
यह भी पढ़ें .....कानपुर: अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर बने केबल यार्ड में लगी आग , जान माल का नहीं कोई नुकसान
घर में मौजूद थे परिवार के लोग और बच्चे
—बताया जा रहा है कि जिस वक्य यह हादसा हुआ उस वक्त घर में परिवार के लोग और बच्चें मौजूद थे। महिला समेत दो बच्चें की मौत होना बताया जा रहा है। जबकि कई लोग झुलस गए है।
—आग लगने से गैस सिलेंडर के फटते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। दो फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
—मकान के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए लोगों ने जेसीबी से दीवार तोडकर निकालने का प्रयास किया। दीवार तोडकर एक युवक को किसी तरह बाहर निकाला गया। जबकि परिवार के कई लोग अंदर ही फंसे रह गए।
—लोगों की माने तो सूरज पुत्र बाबू वाल्मीकि सिवालखास, पेट्रोल, डीजल, आग गैस रिफलिंग का काम करता है। बताया जा रहा है जिस समय वह गैस रिफलिंग कर रहा था गैस रिसने से आग लग गई। हालांकि अभी आग लगने का कारण नही पता चल सका है।
यह भी पढ़ें .....कल शाम से लगी आग पर अब तक काबू नहीं, हेलीकाप्टर की ली जा रही मदद
—इस दौरान परिवार में उसकी पत्नि और बच्चें घर में मौजूद थे। इस दौरान भीषण आग लग गई। किसी तरह ग्रामीणों ने सूरज को तो बाहर निकाल लिया। परिवार के अन्य लोग झुलस गए, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
—बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय राखी, 12 वर्षीय कनक और 6 वर्षीय दीपू की मौत हो गई। जबकि कई बुरी तरह से झुलस गए है।
—जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
थाना जानी प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सिवालखास में बाबू का परिवार रहता है। बाबू नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है। उसके दो बेटे बिट्टू व सूरज इंडियन आयल गैस एजेंसी में होम डिलीवरी का काम करते हैं। डिलीवरी के लिए इन्होंने कुछ गैस सिलेंडर घर पर रखे हुए थे। आज दोपहर इनमें से एक सिलेंडर अचानक लीक हो गया जिससे घर में आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय घर में बाबू की विवाहित बेटी और उसकी दो बेटी मौजूद थे। आग ने पल भर में इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
   Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


