कोरोना पॉजिटिव झोलाछाप डाॅक्टर की दो रिपोर्ट आई निगेटिव, जमात में हुआ था शामिल

जिले के लिए राहत भरी खबर आई है। जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की दो जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 27 April 2020 10:11 PM IST
कोरोना पॉजिटिव झोलाछाप डाॅक्टर की दो रिपोर्ट आई निगेटिव, जमात में हुआ था शामिल
X

मीरजापुर: जिले के लिए राहत भरी खबर आई है। जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की दो जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी झोलाछाप डॉक्टर इदरीश पुत्र अलाउद्दीन उम्र 60 वर्ष दिल्ली में आयोजित जमात में शामिल हुआ था। जिसके बाद घर वापस आने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद झोलाछाप डॉक्टर को विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। जिसके बाद इदरीश की दो जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सोमवार को को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही डॉक्टरों ने 14 दिन तक घर में ही सेल्फ आइसुलेट रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें...लॉकडाउन के बीच सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानिए नया रेट

जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी झोलाछाप डॉक्टर इदरीश दिल्ली में आयोजित जमात में शामिल हुआ था। जिसके बाद गांव में आने के बाद कई लोगों का इलाज किया था। जिसके कुछ दिन बाद झोलाछाप डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। झोलाछाप डॉक्टर पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे गांव के लोगों का जांच किया गया, जो सभी निगेटिव पाये गए। जिसके बाद अब झोलाछाप डॉक्टर की भी दो जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सोमवार को स्वास्थय विभाग ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।

यह भी पढ़ें...करिए Newstrack के साथ सवारी, देखिये लॉकडाउन की हकीकत सारी… | Lockdown | Lucknow

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय कुमार ने बताया कि जमालपुर के शेरवां निवासी इदरीश कोरोना मरीज पॉजिटिव पाया गया था। जिसकी अब दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

रिपोर्ट: बृजेंद्र दुबे

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!