TRENDING TAGS :
Kanpur: शर्मनाक! दो दरोगा और कांस्टेबल व्यापारी से लूटे 5.30 लाख रुपए, सभी गिरफ्तार
Kanpur News: कानपुर में वर्दीधारियों पर ही एक व्यापारी से 5 लाख 30 हजार रुपए लूटने के आरोप लगे हैं। तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)
Kanpur News: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार एक तरफ प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के दावे करती है दूसरी तरफ, पुलिस ही साख पर बट्टा लगाने में जुटे हैं। ताजा मामला कानपुर का है, जहां पुलिस वालों ने ही बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, तीन पुलिस वालों ने एक कारोबारी को पकड़कर पीटा। फिर उसके पास से 5 लाख 30 हजार रुपए लूट लिए। खाकी धारियों द्वारा इस लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित ने शिकायत की। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए दरोगा यतीश सिंह, दरोगा रोहित और हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मामला कानपुर के सचेंडी थाना (Sachendi Police Station) क्षेत्र की है। पुलिस वालों ने एक व्यापारी को रोककर उससे 5.30 लाख रुपए लूट लिए। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों की शिनाख्त के बाद पता चला कि, जिन्होंने उसे लूटा है वो पुलिस वाले ही हैं। जिसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को सचेंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वालों के पास से लूट की रकम बरामद हो चुकी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए तीनों को प्रभाव से निलंबित कर दिया।
क्या है मामला?
ये मामला कानपुर के सचेंडी थाना इलाके का है। भौती हाईवे पर बुधवार शाम कानपुर देहात का एक व्यापारी 5.30 लाख रुपए के साथ जा रहा था। इसी दौरान उससे नकदी लूट ली गई। व्यापारी ने मामले की शिकायत थाने में की। व्यापारी ने बताया तीनों लुटेरे अपने को पुलिस वाले बता रहे थे। पीड़ित ने बताया तीनों पुलिस वालों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। उसके साथ गाली-गलौज भी की। साथ ही कहा कि, जुआ से जीतकर लौट रहे हो। उन पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को धमकाते हुए कहा, अगर किसी को बताया तो सीधे गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे। व्यापारी ने बताया इसमें एक पुलिस कर्मी वर्दी में था, जबकि दो पुलिस सादे कपड़ों में थे। पैसे लूटने के बाद वो वहां से चलते बने।
जांच में चौंकाने वाले खुलासे
इसके बाद सचेंडी पुलिस ने मामले की जांच की। तब जो सच्चाई सामने आई उससे उनके होश उड़ गए। जांच में पता चला कि, पुलिस के वेस्ट जोन मुख्यालय (West Zone Headquarters) में तैनात दरोगा यतीश कुमार और हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे के साथ ही सचेंडी थाने में तैनात दरोगा रोहित सिंह ने लूटकांड को अंजाम दिया था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


