बनारस की झोली में आई दोहरी खुशी, बेटे और दामाद को मिला अर्जुन अवार्ड

केंद्र सरकार ने खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस दौरान बनारस की झोली में दोहरी खुशी आई है। बनारस के खाते में दो अर्जुन पुरस्कार आए हैं। पहला पुरस्कार बनारस के रहने वाले बास्केटबाल खिलाफ विशेष भृगवंशी को मिला है, जबकि दूसरा पुरस्कार बनारस के दामाद और क्रिकेटर ईशांत शर्मा को मिला है। इस दोहरी खुशी पर बनारस के लोग फूले नहीं समा रहे हैं।

Suman  Mishra
Published on: 19 Aug 2020 9:57 PM IST
बनारस की झोली में आई दोहरी खुशी, बेटे और दामाद को मिला अर्जुन अवार्ड
X
बनारस के खाते में दो अर्जुन पुरस्कार

वाराणसी: केंद्र सरकार ने खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस दौरान बनारस की झोली में दोहरी खुशी आई है। बनारस के खाते में दो अर्जुन पुरस्कार आए हैं। पहला पुरस्कार बनारस के रहने वाले बास्केटबाल खिलाफ विशेष भृगवंशी को मिला है, जबकि दूसरा पुरस्कार बनारस के दामाद और क्रिकेटर ईशांत शर्मा को मिला है। इस दोहरी खुशी पर बनारस के लोग फूले नहीं समा रहे हैं।

यह पढ़ें...अयोध्या में जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए ये सख्त आदेश

विशेष भृगवंशी का सपना हुआ पूरा

18 अगस्त को भारत सरकार ने खेल अवार्ड्स की घोषणा कर दी। इन अवार्ड्स में इस वर्ष दिए जाने वाले 29 अर्जुन अवार्ड में बनारस के लाल और भारतीय बास्केटबॉल की सनसनी बनकर उभरे विशेष भृगुवंशी का भी नाम शामिल है। इस बात की घोषणा के बाद से वाराणसी में खिलाड़ियों में जश्न का माहौल है। अर्दली बाजार में रहने वाले चंदौली जनपद के मूल निवासी विशेष के घर इस समय बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वाराणसी में रहने वाले चंदौली के विशेष भृगवंशी चंदौली जनपद के सिकरी गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह और डॉ वीना सिंह के पुत्र हैं। बास्केटबॉल में बेस्ट शूटर और डिफेंडर के लिए काई बार आवार्ड पा चुके विशेष को जब अर्जुन आवार्ड के लिए नामित किया गया तो उनके घर पर जश्न का माहौल था। विशेष इन दिनों देहरादून में हैं और बास्केटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

यह पढ़ें...कोरोना की चुनौती के बीच विधानसभा का सत्र, ऐसा पहला राज्य बना UP

बनारस के दामाद ईशांत शर्मा अर्जुन पुरस्कार के लिये नामित

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के अभिन्न अंग और फास्ट बॉलर इशांत शर्मा को खेल मंत्रालय ने प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया है। इस बात की घोषणा के बाद शहर बनारस में ख़ुशी का माहौल है क्योंकि इशांत शर्मा वाराणसी के दामाद हैं और नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के पति हैं। प्रतिमा सिंह सिस्टर के नाम से मशहूर बनारस की पांच बहनों में से एक हैं और नेशनल बास्केटबॉल टीम की कैप्टन पद्मश्री प्रशांति सिंह की बहन है। इशांत शर्मा के अर्जुन आवार्ड पाने की बात से उनके ससुराल में जश्न का माहौल है। घर पर इस समय सिर्फ उनके सास-ससुर और साला मौजूद है। पद्मश्री प्रशांति सिंह इस समय दिल्ली में मौजूद हैं। इशांत के अवार्ड मिलने के बाद सभी ने एक फैमिली सेल्फी अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर>

रिपोर्टर: आशुतोष सिंह

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!