प्रदेश पुलिस से खफा हैं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन, लापरवाह दरोगा को सस्पेंड करने की मांग

साध्वी ने कहा कि जहानाबाद थाने की पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है और आरोपियों को बचाने में जुटी है। पुलिस के रवैये से खफा साध्वी ने कहा कि निचले स्तर पर पुलिस की मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आया है।

zafar
Published on: 29 April 2017 8:08 PM IST
प्रदेश पुलिस से खफा हैं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन, लापरवाह दरोगा को सस्पेंड करने की मांग
X

प्रदेश पुलिस से खफा हैं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन, लापरवाह दरोगा को सस्पेंड करने की मांग

फतेहपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सुधरने की चेतावनी है। साध्वी ने एक दरोगा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल सस्पेंड किये जाने की भी मांग की। साध्वी एक पीड़िता को देखने अस्पताल पहुंची थीं।

महिला की पिटाई

जहानाबाद थाने के गोकुलपुर गांव में बुधवार को दो पक्षो में हैंड पाइप से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था।

एक पक्ष ने एक महिला की लाठी डंडों से पिटाई कर दी जिससे महिला को गंभीर चोटें आई थीं।

पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस के रवैये से हताश पीड़ित परिवार ने स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से गुहार लगाई।

साध्वी की चेतावनी

साध्वी ने अस्पताल पहुंच कर पीड़िता और उसके परिवार से जानकारी ली।

साध्वी ने कहा कि जहानाबाद थाने की पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है और आरोपियों को बचाने में जुटी है।

पुलिस के रवैये से खफा साध्वी ने कहा कि निचले स्तर पर पुलिस की मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आया है।

प्रदेश की पुलिसिया कार्यशैली से खफा केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने तल्ख लहजे में चेतावनी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर लापरवाह दरोगा को सस्पेंड नहीं किया गया तो वो पीड़िता को अपनी गाड़ी से मुख्यमंत्री के पास ले जाएंगी।

हालांकि, मामले में पुलिस का कहना है कि बेवजह बात को तूल दिया जा रहा है।

एएसपी आरके यादव ने कहा कि जांच जारी है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

प्रदेश पुलिस से खफा हैं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन, लापरवाह दरोगा को सस्पेंड करने की मांग

zafar

zafar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!