TRENDING TAGS :
Unnao: विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम ने चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Unnao News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यहां पर इस देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चंद्रशेखर जी ने जन्म लिया। उस पवित्र माटी पर आकर मैं अपने आप को धन्य मानता हूं।
Unnao News (Pic:Newstrack)
Unnao News: आज उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीष महाना, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी बदरका जन्मस्थली पर पहुँचे जंहा उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों के गीत और मनमोहक नृत्य के जरिये देशभक्ति तथा आजाद के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी गयी। आपको बता दे कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 118 वीं जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय बदरका मेला का बीते दिन शुभारंभ किया गया था। विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाकर जन सामान्य को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की गयी।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यहां पर इस देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चंद्रशेखर जी ने जन्म लिया। उस पवित्र माटी पर आकर मैं अपने आप को धन्य मानता हूं। मैं कभी-कभी विचार करता हूं कि ऐसे लोग मन मस्तिष्क में क्या आया होगा। क्या विचार रहा होगा। उनके मन में क्या सोचते होंगे। वह क्या करने की ललक होगी। क्या जुनून होगा। कभी-कभी जुनून को पागलपन की हद तक ले जाने का काम करता है। वहीं देश की आजादी के लिए काम करता है।
चंद्रशेखर जी का जो जुनून था। वह उन सीमाओं से भी परे था। अगर बलिदान देने की भी जरूरत पड़े अंग्रेजों की गोली से नहीं अपनी गोली से मारूंगा। ऐसे चंद्रशेखर आजाद की भूमि पर आकर मैं बहुत गौरवान्वित हूं। मैं बहुत प्रसन्न हूं, मैं यहां के विधायक को बधाई देना चाहूंगा। मैं पहले भी यहां पर आया हूं लेकिन आज जब बदले हुए स्वरूप को देखता हूं सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जो भाव उनका इस देश के प्रति था आगे बढ़ने का काम किया है।
इसके बाद मौजूद पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि बैसवारा उन्नाव के शहीदों के साहित्यकारों के और क्रांतिकारियों के इस स्थल में आज जिस प्रकार से आप देख रहे हैं। हजारों हजार लोग आज पूरे क्षेत्र में अपने शहीदों का स्मरण कर रहे हैं। यह अभूतपूर्व है भारत बदला है प्रदेश बदला है। आज हम चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों को स्मरण नहीं करते बल्कि उन सारे वीर सपूतों का स्मरण कर रहे हैं। जो देश की आजादी के लिए अपना योगदान दिया है। आज उत्तर प्रदेश और भारत देश बदला है प्रधानमंत्री ने कहा है अब केवल चार जातियां हैं। गरीबी, महिला, युवा और किसान। और इन जातियों के माध्यम से आज उनका विकास करके पूरे देश का विकास करना है।
निश्चित रूप में विपक्ष कि जब सरकार थी तब कार सेवकों पर गोली चल रही थी। सरकार के सिपाही व पुलिस गोली चला रही थी। तो क्या उनको न्योता मिला था। क्या जब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ गया निर्णय के बाद इतने नेता पूरी दुनिया घूम होंगे अयोध्या भी गए होंगे। अयोध्या में जाने के बाद रामलाल के दर्शन क्यों नहीं किया। अपने रामलाल के कार्य सेवकों पर राम का नाम बोलने वालों पर गोली चलवाया लाठी चलवाई जेल में बंद किया। उनके परिवार वालों को प्रताड़ित किया।
माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद वह स्थान बना है। सभी का स्वागत है जो राम को मानता है उसका स्वागत है जो रामचरितमानस को कहता है। प्रतिबंधित कर दो जो हिंदू धर्म को कहता है धोखा है लक्ष्मी माता का अपमान करता है। जो कहते हैं मोदी आगे तो सनातन आ जाएगा सनातन करोड़ों है सनातन डेंगू है। मलेरिया है ऐसे कहने वाले लोगों को भारत की जनता ने जवाब दिया है। यह बीजेपी का कार्यक्रम नहीं है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का कार्यक्रम है। मेले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कार्यक्रम में सांसद स्वामी हरि साक्षी महाराज, विधायक सदर पंकज गुप्ता, विधायक भगवंत नगर आशुतोष शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


