Unnao News: छोटे से गाँव की लड़की "Insta Queen Naaz Khan" बोली- वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक संदेश

Unnao News: उन्नाव की रहने वाली नाज़ खान इस समय इंस्टा क्वीन बन गईं हैं वो दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है। वो अपनी पसंदीदा स्टार शिवानी कुमारी से बेहद प्रभावित हैं।

Shaban Malik
Published on: 26 April 2025 6:54 PM IST
Unnao News
X

Unnao News (Image Credit-Newstrack)

Unnao News: देश मे इन दिनों इंस्टाग्राम यूट्यूब पर लड़कियां वीडियो अपलोड कर पॉपुलर हो रहीं हैं। ज्यादा वायरल होने पर और उनकी पापुलैरिटी को देखते हुए लोग इनसे अपना ऐड भी करवा रहे हैं, जिससे उनकी कमाई हो रही है। इन दिनों इंस्टाग्राम का क्रेज लड़कियों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे ही एक लड़की उन्नाव के छोटे से गांव हसनगंज से आती है। यह लड़की इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है। इंस्टा क्वीन नाज खान का कहना है कि शिवानी कुमारी के वीडियो देख कर मुझे भी लगा कि मैं भी वीडियो बनाऊं और अपने विचार लोगों तक पहुंचाऊं। लेकिन शुरू में मेरे परिवार वाले थोड़े घबराए थे। फिर धीरे-धीरे मेरे प्रयासों को देख कर उन्होंने मेरा साथ देना शुरू किया। आज के लोग लड़कियों की पहनावे पर 10 सवाल खड़े करते है उनसे भी मैं यही कहना चाहूंगी कि सोच और नज़रिया बदले अच्छे से अच्छे कपड़े पहनना लड़कियों का शौक है।

गांव की छोरी ने शहर मे इंस्टाग्राम पर मचाया बवाल!

हसनगंज से शहर मे रहने आई इंस्टा क्वीन नाज खान ने अपनी सोशल मीडिया जर्नी की शुरुआत अपनी पसंदीदा स्टार शिवानी कुमारी से प्रभावित होकर की थी। उन्हें देखकर नाज खान को लगा कि वह भी अपनी बात दुनिया तक पहुंचा सकती हैं। लेकिन, यह सफर आसान नहीं था। जब नाज ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो गांव के कुछ लोग और उनके परिजन भी समझ नहीं पा रहे थे। घर से लेकर गाँव के लोग तरह तरह की बाते बना रहे थे। नाज ने सभी बातो को बिना सुने आगे बढ़ने ने फैसला लिया और आगे बढ़ी। उनका यह सफर सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है। उनके वीडियो में एक खास संदेश भी होता है। वहीं सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ वह कहती हैं, "आजकल सोशल मीडिया पर कई लड़कियां सिर्फ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए अपनी मर्यादा भूल जाती हैं। लेकिन मैं मानती हूं कि सफलता और पहचान पाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप अर्धनग्न या अश्लीलता परोसें। हम सभी को इसका विरोध करना चाहिए और अपनी साख बनाए रखनी चाहिए। शिवानी कुमारी की तरह साफ-सुथरे और नैतिक वीडियो बनाकर भी आप वायरल हो सकते हैं। हमें दिखाना चाहिए कि हम भी समाज के सकारात्मक बदलाव में योगदान दे सकते हैं।

शिक्षा और आत्मनिर्भरता के बिना सफलता अधूरी है- नाज

अब तक शुभी यादव ने 1532 से अधिक वीडियो बनाए हैं और कई वीडियो सांग्स में लीड रोल भी निभाया है। कई वीडियो सूट के भी है...कुछ वीडियो ऐसी है जिसको लाखो लोगों ने देखा है। एक वीडियो पर तो 3 Million से ज्यादा views मिले हैं। लेकिन उनकी हाल की एक रील ने तो इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया। उस वीडियो मे एक शादी समाहरोह मे वो खाना खाने के दौरान हाँथ मे प्लेट पकडे नज़र आ रहीं हैं। उनके फैंस का कहना है कि नाज खान ने समाज को एक नई दिशा दिखाई और सच्चाई को अपनाने की हिम्मत भी दिखाई।

नाज खान के पिता बचपन मे ही गुजर गए थे। नाज की माता ने हमेशा उनका सपना पूरा करने में मदद की है। नाज ने बताया अगर मेरी माँ मेरे साथ नहीं होती, तो शायद मैं आज यहां नहीं होती। वर्तमान में, नाज खान influencer है इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी अपनी वीडियो बनाती हैं। वह मानती हैं कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता के बिना सफलता अधूरी है।

अश्लीलता या गलत रास्तों से सही रास्ता नहीं मिलता-नाज

नाज खान का संदेश साफ है: "हमारे समाज में लड़कियों को अपनी पहचान बनानी चाहिए, लेकिन यह पहचान सिर्फ अच्छे कार्यों से, अपने विचारों से और समाज के लिए कुछ अच्छा करने से बनती है। अश्लीलता या गलत रास्तों से कभी भी सही रास्ता नहीं मिलता।" नाज खान की तरह कई युवा अपनी मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। नाज खान के इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो एक उदाहरण है, कि अगर मेहनत और सही दिशा हो, तो सफलता किसी भी स्थिति में मिल सकती है। नाज का कहना है मैं अपनी यात्रा पर और आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं, और हर एक दिन मैं कुछ नया सीखने की कोशिश करूंगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story