TRENDING TAGS :
Unnao News: सूर्यकांत त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर शोध केंद्र का शुभारंभ
Unnao News: महाकवि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की 62वीं पुण्यतिथि पर उनकी कर्मभूमि गढ़ाकोला में स्थापित पुस्तकालय में निराला स्मृति भवन एवं निराला शोध केंद्र का उद्घाटन किया गया।
Unnao News (Pic- Newstrack)
Unnao News: उन्नाव में महाकवि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की 62वीं पुण्यतिथि पर उनकी कर्मभूमि गढ़ाकोला में स्थापित पुस्तकालय में निराला स्मृति भवन एवं निराला शोध केंद्र का उद्घाटन किया गया। भाजपा सरकार में 2017 से 22 तक निराला स्मृति भवन एवं निराला शोध केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने किया। वहीं आपको बता दें कि कार्यक्रम में यूपी सरकार में विशेष पर्यटन सचिव रवींद्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीना भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा स्थापित केंद्र के उद्घाटन के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि निराला का साहित्य आम लोगों का है और निराला की शक्ति पूजा में सत्य के साथ शक्ति का समावेश निराला की विशेषता है। उन्होंने कहा कि निराला साहित्य में भारतीय दर्शन चिंतन झलकता है। निश्चित रूप से निराला की कर्मभूमि में बना शोध केंद्र शोध छात्रों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हिंदी के शोधार्थी उनकी धरती पर रहकर शोध को गरिमामय बना सकते हैं। इसी कार्यक्रम में यूपी सरकार के विशेष सचिव पर्यटन रवींद्र कुमार ने कहा कि स्मृति भवन लाइब्रेरी के निर्माण से लोगों में हिंदी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। विशेष सचिव पर्यटन रवींद्र कुमार ने कहा कि गढ़कोला में बनने वाले निराला स्मृति भवन में निराला के जीवन और साहित्य की लाइब्रेरी और गैलरी के माध्यम से लोगों को निराला साहित्य को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह स्मृति भवन न केवल उन्नाव बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए महत्वपूर्ण होगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!