Unnao News: धान की रोपाई कर लौट रहीं महिलाओं को अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा, एक की मौत, चार घायल

Unnao News: उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बंगला गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने पैदल जा रहीं पांच महिलाओं को टक्कर मारकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।

Shaban Malik
Published on: 29 July 2024 10:39 PM IST
Unnao News
X

सड़क हादसे में घायल महिला (Pic: Newstrack)

Unnao News: उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में एक बार फिर से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। अनियंत्रित पिकअप ने महिलाओं को रौंदा दिया, जिसमे एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है और चार महिलाए गम्भीर रूप घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिलाएं खेत से धान की रोपाई कर घर जा रही थी। तभी यह भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं एक महिला की हालत गंभीर देख परिजनों ने निजी अस्पताल के लिए रेफर कराया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धान की रोपाई कर लौट रही थी महिलाएं

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बंगला गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने पैदल जा रहीं पांच महिलाओं को टक्कर मारकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। तीन को कानपुर हैलट रेफर किया गया। माखी थानाक्षेत्र के पावा गांव निवासी सुधा (48) पत्नी श्यामलाल, सुमन (45) पत्नी प्यारेलाल, रामप्यारी (65) पत्नी स्व. राजेंद्र, ममता उर्फ महराजिन (65) पत्नी स्व. नरेंद्र पाठक और सुनीता (33) पत्नी सुनील रोजाना काम पर जाती थीं। सोमवार को चकलवंशी कस्बे के भिम्मेश्वर मंदिर के पास लगने वाली मजदूर मंडी में काम की तलाश में गई थीं। वहां से चकलवंशी कस्बे में एक खेत में बेड़ लगाने के लिए युवक लेकर गया था। शाम करीब 7:30 बजे काम पूरा होने के बाद पैदल घर लौट रही थीं।

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बंगला गांव के पास उन्नाव से हरदोई की ओर जा रहा तेज रफ्तार लोडर सभी को टक्कर मारते हुए निकल गया। लोगों ने उसका पीछा कर गाड़ी का नंबर नोट कर लिया लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने ममता उर्फ महराजिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुधा, रामप्यारी, और सुनीता को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। माखी थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि लोडर ने महिलाओं को पीछे से टक्कर मारी है। एक की मौत हुई है। चार घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। मृतका ममता उर्फ महराजिन के पड़ोसी व घायल सुमन के पति प्यारेलाल ने बताया कि ममता के पति नरेंद्र पाठक व उनके एक बेटे की करीब 20 साल पहले हत्या कर दी गई थी। एक बेटा सुनील उर्फ इंदू है वह कहीं बाहर मजदूरी करता है। बेटी की शादी हो चुकी है वह घर में रहती है। तब से मां बेटे मिलकर कमा खा रहे थे। मां की मौत की सूचना पर बेटा आ रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!