TRENDING TAGS :
Unnao News: उत्साह से मना PM मोदी का जन्मदिन, साक्षी महाराज के कार्यालय में हुआ हवन-पूजन
Unnao News: इसी क्रम में सांसद साक्षी महाराज के कैंप कार्यालय में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिन (photo: social media )
Unnao News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी क्रम में सांसद साक्षी महाराज के कैंप कार्यालय में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। उनकी नीतियों और निर्णयों ने देश को वैश्विक स्तर पर मजबूती दी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से मोदी जी के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विकास की योजनाएं पहुंचाई
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाई हैं। उन्होंने गरीब कल्याण योजनाओं, किसान सम्मान निधि और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का उल्लेख किया और कहा कि इन योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ हुआ है।
हवन-पूजन कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी जी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के दूत बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ राजनीति को एक नया स्वरूप दिया है।
सदर विधायक पंकज गुप्ता और भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने भी प्रधानमंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है और गरीबों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
आज भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से अग्रसर
नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के पथ पर चलने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति डालकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के बाद मिठाई वितरण कर जन्मदिन की खुशी साझा की गई।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!