राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए UP कांग्रेस ने उठाया ये बड़ा कदम

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नया अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया है।

Newstrack
Published on: 23 Aug 2020 11:43 PM IST
राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए UP कांग्रेस ने उठाया ये बड़ा कदम
X
राहुल गांधी की फाइल फोटो

लखनऊ: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नया अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव में उन नेताओं की निंदा भी की गई है जो पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को राहुल के अलावा दूसरे विकल्प सुझा रहे हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने की कवायद जहां तेज हो गई है वही देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग राय भी आ रही है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने गांधी नेहरू परिवार से हटकर किसी नेता को पार्टी की कमान सौंपने की वकालत की है।

रविवार की शाम उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू यह अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता आराधना मिश्रा मोना समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

UP Congress Letter

यह भी पढ़ें...कांग्रेस का भविष्य: मोदी को ललकारने वाले राहुल या कार्यकारी अध्यक्ष

इस बैठक का विषय कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर विचार विमर्श करना अभी था। देर रात उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से एक पत्र जारी किया गया जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें...नेतृत्व को लेकर कांग्रेस दोराहे पर, लेटर बम फूटने से पार्टी में मचा घमासान

इस पत्र में कांग्रेस के उन नेताओं की आलोचना भी की गई है जो नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं और राहुल गांधी का विकल्प तलाशने की बात कर रहे हैं। ऐसे लोगों को कांग्रेस से सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाला बताते हुए कहा गया है कि यह लोग खुद को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि बता रहे हैं जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से इनका कोई संपर्क नहीं है।

राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए UP कांग्रेस ने उठाया ये बड़ा कदम

यह भी पढ़ें...कांग्रेस का नया अध्यक्ष: इनमे से होगा एक नाम, जल्द पार्टी कर रही ऐलान

कांग्रेस की ओर से जारी इस प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा मोना, विधायक दीपक सिंह, नरेश सैनी, मसूद अख्तर ,सोहेल अख्तर, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और पंकज मलिक के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

रिपोर्ट: अखिलेश तिवारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!