लखनऊ के गोखले मार्ग पर होगा यूपी कांग्रेस का पावर हाउस

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बागड़ोर संभालने के बाद से ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काफी समय से राजधानी लखनऊ में अपने लिए एक आशियाना खोज रही थी। करीब एक दर्जन इमारतों व बंगलों में से प्रियंका को दो इमारते पसंद भी आयी। इनमे एक गोमती नगर में तो दूसरी गोखले मार्ग पर थी।

SK Gautam
Published on: 25 July 2023 11:26 PM IST
लखनऊ के गोखले मार्ग पर होगा यूपी कांग्रेस का पावर हाउस
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित 23/2 नंबर की कोठी अब यूपी मंे कांग्रेस की राजनीति का पावर हाउस बनने जा रहा है। यूपी में कांग्रेस को पुराना सियासी रसूख दिलाने के लिए जदोजहद कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने प्रवास के लिए इस कोठी को पसंद किया है। हालांकि इस संबंध में अभी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल है लेकिन बताया जा रहा है कि पूरी तरह से सजाने-संवारने के बाद दक्षिण भारत के पुजारियों द्वारा तीन दिन तक हवन-पूजन करके प्रियंका का इस कोठी में गृह प्रवेश होगा।

ये भी देखें :दशहरे के बाद धुएं में डूबी दिल्ली, कैसे बचेंगी लोगो की जान

करीब एक दर्जन इमारतों व बंगलों में से प्रियंका को दो इमारते पसंद

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बागड़ोर संभालने के बाद से ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काफी समय से राजधानी लखनऊ में अपने लिए एक आशियाना खोज रही थी। करीब एक दर्जन इमारतों व बंगलों में से प्रियंका को दो इमारते पसंद भी आयी। इनमे एक गोमती नगर में तो दूसरी गोखले मार्ग पर थी।

फिलहाल खबर है कि प्रियंका ने गोखले मार्ग वाली इमारत को अपनी मंजूरी दे दी है और उनकी सुरक्षा में लगी एसपीजी ने भी सुरक्षा के लिहाज से इस कोठी में प्रियंका के रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताई है।

यह एक बड़ी कोठी है, जो प्रियंका की नानी इंदिरा गांधी की मामी व पूर्व राज्यपाल शीला कौल की थी। शीला कौल के बाद उनकी पुत्री दीपा कौल भी इसी कोठी मे रहती थी। बीती दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर लखनऊ में मौन पदयात्रा में शामिल होने आयी प्रियंका इस कोठी में गयी थी और काफी देर वहां रूक कर आवश्यक निर्देश भी दिए थे।

ये भी देखें : खुशखबरी: कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, ऐसे चेक करें नई रेट लिस्ट

कोठी के बडे़ से लान में बरगद का एक विशाल वृक्ष भी है, जिसको गांधी जी ने रोपा था

प्रियंका की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस कोठी की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। इस कोठी के बडे़ से लान में बरगद का एक विशाल वृक्ष भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे महात्मां गांधी ने रोपा था। इसके अलावा प्रियंका के परनाना जवाहर लाल नेहरू ने भी इस लान में एक आम का पौधा रोपा था। जाहिर है कि कांग्रेस के लिए यह कोठी कई पुरानी यादों को समेटे हुए किसी एलबम की तरह है।

शायद इसीलिए इंटीरियर साज-सज्जा के लिए खासतौर पर हिदायत दी गयी है कि किसी भी ऐसी चीज को न छेड़ा जाए जो कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक महत्व की है। यहां लगी पुरानी तस्वीरों को नए सिरे से दुरूस्त करके लगाया जाना है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!